Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दुष्कर्म आरोपी के घर पर चला बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

Buldozer in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में बांदा पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है। एक 9 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे के घर पर बुल्डोजर चलाया गया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई से खलबली मच गई। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले के घर को ध्वस्त कर दिया। मामला बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस

कमासिन में एक दरिंदे ने बीती 8 फरवरी को अपनी 9 साल की रिश्ते की भतीजी को पशुबाड़े में ले जाकर उससे रेप किया था। पुलिस आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।

ये भी पढ़ें : UP : जेल में मुख्तार अंसारी की बहू रोज पति अब्बास संग बिता रही थी 3-4 घंटे, गिरफ्तार, जेल अफसरों समेत 7 पर मुकदमा

आज पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए ऐसे दरिंदे किस्म के अपराधियों को सख्त संदेश दे दिया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि ऐसे अपराधियों के लिए यह सख्त संदेश है। कहा कि महिला अपराधों पर सरकार की जीरो टारेंस नीति है। इसके मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए निवेदन भी किया जाएगा। अभियुक्त को सख्त से सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बांदा में रात में परिवार संग सोई छात्रा राधा, सुबह फांसी पर लटकती मिली..