Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जन्मदिवस पर हुआ हवन-पूजन

Havan-worship on 200th birthday of Maharishi Dayanand Saraswati in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में स्थानीय आर्य समाज मंदिर बलखंडीनाका में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती का 200वां जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेंडर द्वारा किया गया। सर्वप्रथम महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के चित्र पर संत तुलसी स्कूल के प्रबंधक संत कुमार गुप्ता की ओर से माल्यार्पण किया गया।

Havan-worship on 200th birthday of Maharishi Dayanand Saraswati in Banda

फिर दीप प्रज्ज्वलित कर मानव कल्याण यज्ञ किया गया। सभी ने उसमें वैदिक मंत्रों से आहुतियां डालते हुए मानव कल्याण की कामना की। जगदीश आर्य ने एक भजन प्रस्तुत किया। श्रीचंद आर्य ने एक भजन के माध्यम से महर्षि के पूरे जीवन चरित्र का वर्णन किया।

ये भी पढ़ें : UP : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, यूपी के हर कस्बे-गांव में साल के आखिर तक 5-जी

विनोद कुमार गौड़ ने भी आर्य समाज के मुख्य उद्देश्य को बताया। कार्यक्रम में डा जगदीश प्रसाद चंसौरिया, वेदप्रकाश शर्मा, आशुतोष भटनागर, अखिलेश आर्य, यशवंत आर्य, राम प्रसाद सोनी, बाबूलाल गुप्ता, रामेंद्र सिंह, अखिलेश आर्य, हरिशरन आर्य, पुष्पेंद्र आर्य, विकास आर्य, आयुष आर्य आदि मौजूद रहे।

बांदा में भक्ति रंग में डूबे श्रद्धालु, धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

ये भी पढ़ें : बांदा में भक्ति रंग में डूबे श्रद्धालु, धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका