Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बेसिक शिक्षकों का धरना, एप डाउनलोड न करने की शपथ ली

समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने धरना दिया। धरने में सभी शिक्षकों ने अपने व्यक्तिगत फोन पर एप डाउनलोड न करने की शपथ ली। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में धरना दिया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रजीत सिंह ने कहा कि किसी शिक्षक को एप डाउनलोड करने को विवश किया तो विरोध किया जाएगा।

शिक्षक नेता आगे भी जारी रखेंगे विरोध  

कहा कि अग्रिम कार्यक्रम में 13 सितंबर शुक्रवार को शिक्षक महासंघ के बैनर तले डीएम कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर मइयादीन यादव, छोटे बाबू प्रजापति, भुवनेन्द्र यादव, राजेश द्विवेदी, हरवंश श्रीवास्तव, इन्द्रजीत निषाद, विनय प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, जयकिशोर दीक्षित, राजवीर सिंह, के पी सिंह, राजेश तिवारी, शिवरतन प्रजापति, नरेन्द्र सोनी, सुनीता प्रजापति, अंजना अवस्थी, पूनम यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः बांदा में बेटी ने हेड मास्टर पिता को दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़े शिक्षक