Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में गणपति को विदाई देने उमड़े श्रद्धालु, खूब उड़ाया रंग-गुलाल

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में भक्त नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते हुए अपने गणपति को लेकर निकले। पूरी आस्था और विश्वास के साथ भक्तों ने गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

महिलाओं और बाल भक्तों में भी दिखा उत्साह 

पहले से तय रास्तों से होते हुए भक्त गणपति की प्रतिमाओं को लेकर केन नदी पहुंचे और वहां अपने गणपति को विसर्जित किया। बड़ी संख्या में भक्तों की आंखों से आंसू भी छलते दिखाई दिए। भक्तों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।

श्रद्धालुओं ने खूब उड़ाया गुलाल, जमकर थिरके 

गणपति विमानों के इर्द-गिर्द सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए। जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया। विसर्जन जुलूस में महिलाओं की संख्या में पुरुषों की अपेक्षा कम नहीं रही।

पूरे उत्साह के साथ गणपति विसर्जन जुलूस में महिलाओं और बाल भक्तों ने भी हिस्सा लिया। हालांकि विसर्जन के दौरान कोई अनहोनी न हो, इसका खास ध्यान रखा गया। नाव में कम ही लोगों को आगे भेज गया।

गणपति विसर्जन जुलूस जिन रास्तों से गुजरा, उन रास्तों पर तमाम गणपति भक्तों ने भक्तों को जलपान भी कराया। महेश्वरी देवी के आगे प्रसाद वितरित किया गया। ठंडा पानी, शर्बत, सूजी का हलवा आदि वितरित किया गया।

पुराने आरटीओ कार्यालय के समीप भी एक गणपति भक्त ने सूजी का हलवा वितरित किया और श्रद्धालुओं को शीतल जल पिलाया। इसके अलावा विसर्जन जुलूस में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के जलपान का पूरा इंतजाम किया गया था।

आयोजन समिति ने व्यवस्था पर रखी नजर 

इस दौरान आयोजन समिति के लोग भी व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। अमित सेठ भोलू ने बताया कि इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि किसी भी भक्त को कोई दिक्त न हो। या फिर आम लोगों को भी जुलूस से कोई परेशान न हो।

उधर, हजारों भक्तों की भीड़ को अनुशासित तरीके से विसर्जन कराने के लिए पुलिस ने भी कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी। पुलिस बल की सभी मार्गों पर तैनाती रही। इस दौरान कहीं किसी तरह की कोई गड़बड़ी या कोई दिक्कत जैसी बात नहीं हुई।

ये भी पढ़ेंः यूपी के इस थाने में 19 साल में दर्ज हुईं सिर्फ 2 एफआईआर, महकमा भी हैरान.. 

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः दिनदहाड़े हाइवे पर कार सवार बदमाशों ने दरोगा-सिपाहियों पर बरसाईं गोलियां, दोनों घायल..