बांदा में गणपति को विदाई देने उमड़े श्रद्धालु, खूब उड़ाया रंग-गुलाल
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में भक्त नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते हुए अपने गणपति को लेकर निकले। पूरी आस्था और विश्वास के साथ भक्तों ने गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
महिलाओं और बाल भक्तों में भी दिखा उत्साह
पहले से तय रास्तों से होते हुए भक्त गणपति की प्रतिमाओं को लेकर केन नदी पहुंचे और वहां अपने गणपति को विसर्जित किया। बड़ी संख्या में भक्तों की आंखों से आंसू भी छलते दिखाई दिए। भक्तों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।
श्रद्धालुओं ने खूब उड़ाया गुलाल, जमकर थिरके
गणपति विमानों के इर्द-गिर्द सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए। जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया। विसर्जन जुलूस में महिलाओं की संख्या में पुरुषों की अपेक्षा कम नहीं रही।
पूरे उत्साह के साथ...