Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

हैवानियत का वीडियो : बेरहमी से महिला को पीटा, आंखों में झोंकी मिर्च-4 के खिलाफ FIR

Video of cruelty : Woman brutally beaten up in Banda, an FIR against Chilli-4 in her eyes

समरनीति न्यूज, बांदा : एक महिला की बेरहमी से पिटाई। उसकी आंखों में मिर्च झोंकी। कपड़े फाड़े और फिर बंधक बनाकर पीटते रहे। पीड़िता अर्द्धनग्न हालत में जान बचाकर भागी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान की। वीडियो कहां का है, पता लगाया और फिर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उनको जेल भी भेजा जाएगा।

25 जुलाई की है यह घटना, छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस ने वीडियो के आधार पर पहले महिला की पहचान कराई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। घटना बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र से जुड़ी है।

26 जुलाई को वायरल हुआ सोशल मीडिया पर वीडियो

वीडियो बीती 26 जुलाई को वायरल हुआ है। बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक घर की महिला किसी काम से घर से निकली थीं। उनका अपने जेठ से जमीन का विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बताते हैं कि इसी दौरान महिला के जेठ और उसके बेटे ने महिला को रास्ते में पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें : सिपाही ने दुष्‍कर्म कर अश्लील वीडियो बना युवती को किया ब्‍लैकमेल, महिला पुलिस कर्मियों समेत 7 लाइन हाजिर

इसके बाद घसीटकर अपने घर में ले गए। वहां बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उनकी आंखों में और प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल दी। बाद में किसी तरह महिला अर्धनग्न हालत में अपनी जान बचाकर वहां से भागीं।

पुलिस की FIR से संतुष्ट नहीं है पीड़िता और परिवार

वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन मोड पर आ गई। पुलिस ने न सिर्फ महिला की पहचान की, बल्कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी सदर आनंद कुमार पांडे का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि, पीड़ित महिला और उसकी पति पुलिस की एफआईआर से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर मनमाफिक बनाई है। वो सबकुछ नहीं लिखा, जो उसके साथ घटित हुआ।

ये भी पढ़ें : बांदा में मासूम की करंट से मौत, बारिश में लोहे की राड छूने से हुआ हादसा