Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ‘हिंदी हमारी पहचान- हमारा गर्व’ विषय पर वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन

समरनीति न्यूज, बांदाः संस्कार भारती इकाई के तत्वाधान में हिंदी दिवस के पखवारे में आयोजित ‘हिंदी हमारी पहचान, हमारा गर्व’ विषय पर सरस काव्य व वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन नटराज संगीत महाविद्यालय में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विमल पांडे तथा विशिष्ट अतिथि डा दीपा पाठक, प्रदेश अध्यक्ष संस्कार भारतीय अजय पाठक तथा प्रदीप मिश्रा रहे, जो कि कानपुर से कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए। कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल सोनी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व भारत माता की वंदना तथा प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत चंद्रप्रकाश व्यथित ने किया।

नटराज संगीत महाविद्यालय में हुआ आयोजन  

सरस्वती वंदना प्रकाश चंद्र सक्सेना ने प्रस्तुत की। इस मौके पर विमल पांडे ने हिंदी के संवर्धन के लिए मुंशी प्रेमचंद्र की कृतियों के अध्ययन की सलाह दी। साथ ही कहा कि हम सभी को भारतीय लेखकों को पढ़कर अपनी हिंदी समृद्ध करनी चाहिए। चंद्रिका प्रकाश दीक्षित (ललित) ने हिंदी की शोध पांडुलिपियों के संरक्षण, संवर्द्धन पर विचार रखे। साथ ही हिंदी भाषा है स्वाभिमान की, कविता भी पढ़ी।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन ने किया थाने का निरीक्षण, कहा- अनुशासन बेहद जरूरी

कार्यक्रम में प्रदीप मिश्रा, संजय खरे, छाया सिंह, ममता मिश्रा, धर्मात्मा प्रसाद, जगदीश चन्द्र जोशी, हरीराम गुप्त, रेवतीरमण पाठक, रामनारायण त्रिपाठी, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, आशा सिन्हा, गौरव तिवारी, सुरेश साहू, ठाकुरदास, सुधीर खरे कमल, संतोष कुमार पटेरिया, रामचन्द्र सिंह, आर सी योगा, योगेश सिंह, राजकुमार गर्ग, धर्मपाल सिंह, अम्बे तिवारी, मिथलेश मिश्रा, महितोष कुमार, ममता मिश्रा, श्रृद्धा निगम, संत कुमार गुप्ता, रामेश्वर यादव आदि ने अपनी-अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। सभी कवियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी का आभार धनंजय सिंह ने व्यक्त किया।

ये भी पढ़ेंः सीएम का डंडाः चित्रकूट के CMO व CMS दोनों नपे, बांदा के दो डाक्टर भेजे गए चित्रकूट