Tuesday, September 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

सिर पर चढ़ा नशा : शराब पार्टी में भिड़े दोस्त, फिर एक की मौत..

सिर पर चढ़ा नशा : शराब पार्टी में भिड़े दोस्त, फिर एक की मौत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर आए दोस्तों ने पहले जमकर शराब पी। फिर नशा जब सिर पर चढ़ गया तो आपस में झगड़ा शुरू हो गया। साथियों ने युवक को उसी के घर में हाकी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां से गिरवां इलाके के मुरवां गांव में घटना भाग निकले। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : बांदा में मालिक को रोज चूना लगा रहा था कर्मचारी, सीसीटीवी से खुला राज, पढ़िए खबर..  जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के मुरवां गांव के रामचंद्र (45) घर में अकेले ही रहा करते थे। बताते हैं कि गत दिवस उनके दोस्त घर आए थे। वहां सभी ने बैठकर शराब पी। इसके बाद सभी के सिर पर नशा चढ़ गया। आपस में ही विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि दोस्त...
बांदा में शिक्षक बना हैवान, युवक पर चाकुओं से बेरहमी से हमला कर किया मरणासन्न, गिरफ्तार

बांदा में शिक्षक बना हैवान, युवक पर चाकुओं से बेरहमी से हमला कर किया मरणासन्न, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शिक्षक शब्द सुनते ही एक सज्जन और सौम्य व्यवहार वाली छवि का व्यक्तित्व दिमाग में छा जाता है, लेकिन अब ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि यह छवि धूमिल होती जा रही है। आज बांदा में भी ऐसा ही हुआ। एक शिक्षक हैवान बन गया। उसने एक युवक पर चाकुओं से हमलाकर उसे मरणासन्न कर दिया। मर्का थाने के पास हुई घटना से मचा कोहराम बांदा में आज एक सरकारी शिक्षक ने युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे परिवार के लोगों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल का इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष जानकारी के अनुसार मरका कस्बे के रहने वाले विनोद उर्फ गब्बर सिंह (28) शनिवार सुबह अपने घर के बाह...
बांदा में बोलेरो की टक्कर में पलटा टेंपो, एक की मौके पर मौत

बांदा में बोलेरो की टक्कर में पलटा टेंपो, एक की मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बोलेरो की टक्कर से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बबेरू बबेरू क्षेत्र में हुआ हादसा कस्बे के मनोरथथोक के रहने वाले दिनेश गौतम (33) टेंपो चलाते थे। शुक्रवार शाम बबेरू से तिंदवारी जा रहे थे। इसी बीच हरदौली और टोलाकलां के बीच सामने से आ रही बोलेरो से उनकी टेंपो की टक्कर हो गई। टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस सेवा के नंबर पर ही। एंबुलेंस से घायल को अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी रीतू के अलावा एक बेटा छोड़ गया है। ये भी पढ़ें : बांदा : दारु पीकर साली के कमरे में घुसा जीजा मुंह दबाकर करने लगा अश्लील.. https://samarneetinews.com/banda-brother-in-law-en...
बांदा में मालिक को रोज चूना लगा रहा था कर्मचारी, सीसीटीवी से खुला राज, पढ़िए खबर..

बांदा में मालिक को रोज चूना लगा रहा था कर्मचारी, सीसीटीवी से खुला राज, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौराहे पर स्थिति मेडिकल स्टोर के संचालक राममोहन गुप्ता ने रिपोर्ट लिखाई है। उनका कहना है कि शहर के खाईंपार निवासी नरेश गुप्ता उनके मेडिकल स्टोर पर काम करता था। वह सुबह 7 से 9 बजे के बीच उनकी दुकान से दवाएं चोरी करता था। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटैज में कैद हो गई, तो पूरा खुलासा हुआ। संचालक ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उधर, पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। बताते हैं कि कर्मचारी लंबे समय से दुकान संचालक को चूना लगा रहे थे। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष   ...
बांदा में दो युवतियां लापता, दोनों के तय हैं निकाह

बांदा में दो युवतियां लापता, दोनों के तय हैं निकाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियां लापता हैं। दोनों के निकाह तय हैं। ऐसे में परिवार उनकी तलाश में जुटा है। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी है कि उसकी बेटी समेत युवतियां लापता हैं। दोनों रिश्ते में बहन लगती हैं। उसने बताया कि गुरुवार को वह बांस काटने घर से निकला था। FIR दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस पत्नी रिश्तेदारी में मध्यप्रदेश गई हुई थी। बताया कि शाम करीब 6 बजे वह घर पहुंचा तो देखा कि मोबाइल स्विच आफ था। पिता ने बताया कि दोनों लड़कियों का निकाह तय हो चुका था। उधर, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, चर्चा है कि दोनों अपनी मर्जी से कहीं गई हैं। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ...
बांदा शहर में ओवरब्रिज पर हादसा, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

बांदा शहर में ओवरब्रिज पर हादसा, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ब्रिज की रेलिंग से जा टकराई। बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की जान चली गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल के पास था मेडिकल स्टोर शहर के सिविल लाइन के सुरेंद्र सिंह (48) किसी काम से दोपहर को 3 बजे करीब बाइक से बाजार के लिए निकले थे। तभी ओवर ब्रिज की रेलिंग से उनकी बाइक टकरा गई। सिर में गंभीर चोट आई। फिर उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक की पत्नी उमा के अलावा परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। जिला अस्पताल के पास उनका मेडिकल स्टोर है। ये भी पढ़ें : weather : बांदा-चित्रकूट, झांसी समेत यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..  ...
बांदा : दारु पीकर साली के कमरे में घुसा जीजा मुंह दबाकर करने लगा अश्लील..

बांदा : दारु पीकर साली के कमरे में घुसा जीजा मुंह दबाकर करने लगा अश्लील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दारु पीकर एक जीजा की नियत अपनी साली पर डोल गई। हवस में जीजा इस कदर अंधा हो गया कि सारी मर्यादाएं लांघता हुआ साली के कमरे में जा घुसा। वहां उसका मुंह दबाकर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने बहादुरी से काम लिया और जबरदस्त विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति बाहर रहकर काम करता है। वह घर में अकेली थी। 10 सितंबर को वह घर में अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच उसका जीजा (ननदोई) जो कि ननद को लेने ससुराल आया हुआ था। ये भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्...
दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। बांदा के राज्यमंत्री के पीआरओ दिलीप गुप्ता के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। घटना शहर के छोटी बाजार मोहल्ले की है। मृतक परिवार की इकलौती संतान था। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार की इकलौती संतान थे 10वीं के छात्र कुवंर जी जानकारी के अनुसार शहर के छोटी बाजार मुहल्ले के रहने वाले दिलीप गुप्ता जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के पीआरओ हैं। उनका बेटा कुवंर जी (14) ने बीती रात फांसी लगा ली। बताते हैं कि रात करीब साढ़े 12 बजे जब उनके पिता दिलीप घर पहुंचे तो कुंवर अपने कमरे में नहीं थे। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो बेटा फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ये भी पढ़ें : बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो य...
बांदा : टुल्लू पंप लगाते समय करंट से मौत, परिवार में कोहराम

बांदा : टुल्लू पंप लगाते समय करंट से मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक युवक की करंट से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह पानी भरने के लिए टिल्लू पंप का प्लग लगा रहा था। बताते हैं कि युवक प्लग के साथ ही चिपक गया। जब परिवार के लोगों ने देखा को उसे करंट से अलग किया। मेडिकल कालेज में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर के रज्जन उर्फ गोविंद अवस्थी आज सुबह घर में पानी भरने के लिए टुल्लू पंप का प्लग लगा रहे थे। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा अचानक उनका हाथ करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद घर वालों ने देखा। जबतक उन्हें करंट से अलग किया। उनकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिजनों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गंगासागर का कहना है कि परिवार में कोहराम मचा हुआ ह...
दुस्साहस : बांदा में दिनदहाड़े छात्रा से अश्लील हरकतें, अपहरण का प्रयास, दो पकड़े गए-बाकी फरार

दुस्साहस : बांदा में दिनदहाड़े छात्रा से अश्लील हरकतें, अपहरण का प्रयास, दो पकड़े गए-बाकी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक छात्रा से दिनदहाड़े अश्लील हरकतें और कार में खींच अपहरण का प्रयास किया गया है। कॉलेज से लौट रही छात्रा को कार सवार बदमाशों ने अगवा करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर पीड़ित छात्रा ने SP से लगाई गुहार आसपास के लोग दौड़ पड़े। इसपर कार सवार बदमाश भागने लगे। दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाकी भाग निकले। छात्रा का कहना है कि उसने थाने में जाकर शिकायत की, लेकिन थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की। ये भी पढ़ें : बांदा : शादी के 3 महीने बाद ही 22 साल का युवक फांसी पर लटका, वजह.. छात्रा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा क्षेत्र के महाविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में छात्रा ने शिकायतीपत्र दिय...