Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

only son of PRO of Minister of State hanged himself in Banda
फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। बांदा के राज्यमंत्री के पीआरओ दिलीप गुप्ता के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। परिवार के लोगों ने देखा तो

कोहराम मच गया। घटना शहर के छोटी बाजार मोहल्ले की है। मृतक परिवार की इकलौती संतान था। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

परिवार की इकलौती संतान थे 10वीं के छात्र कुवंर जी

जानकारी के अनुसार शहर के छोटी बाजार मुहल्ले के रहने वाले दिलीप गुप्ता जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के पीआरओ हैं। उनका बेटा कुवंर जी (14) ने बीती रात फांसी लगा ली।

बताते हैं कि रात करीब साढ़े 12 बजे जब उनके पिता दिलीप घर पहुंचे तो कुंवर अपने कमरे में नहीं थे। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो बेटा फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें : बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो युवक ने खा लिया जहर, दोनों की मौत 

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतार लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शहर के एक स्कूल में वह हाईस्कूल में पढ़ते थे। बताते हैं कि इन दिनों उनके एग्जाम चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसलिए मां ने पढ़ाई के लिए डाट दिया। इसके बाद वह गुमशुम हो गए। फिर फांसी लगा ली।

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप