समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग दुखद घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया। एक 17 साल की छात्रा ने मां की डाट से नाराज होकर फांसी लगा ली।
वहीं 23 साल के युवक ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। लड़के के परिवार वालों का कहना है कि उनका बेटा तनाव में था। क्यों तनाव में था, इस बारे में उनको जानकारी नहीं है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र के बनबरौली गांव के मजरा स्वामीदीन डेरा के रहने वाले संतोष यादव की बेटी रोशनी (17) ने बीती रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मां की नींद खुली तो देखा बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है।
मां निर्मला ने इधर-उधर तलाश की। बाद में कमरे में देखा तो वह फांसी पर लटक रही थी। परिवार के लोगों ने किसी तरह शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मां ने बताया कि उसने बेटी को डाट दिया था। इसलिए बेटी नाराज हो गई थी।
ये भी पढ़ें : बांदा में बसपा नेता एवं जिपं सदस्य समेत 8 पर छेड़छाड़ का मुकदमा, दो पक्षों में विवाद..
उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव के श्यामाचरण उर्फ श्यामू (23) ने सल्फास की गोलियां खा ली। बताते हैं कि वह अपने बड़े भाई राधेश्याम के साथ तिंदवारी में रहते थे। परिवार के लोग उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता का कहना है कि नवंबर में युवक की शादी तय थी। परिवार में बेटे की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें : अपना ख्याल रखिए ! बांदा में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, 20 नए मरीज भर्ती..
माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप