समरनीति न्यूज, डेस्क: भारत में कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है। चिनाब नदी पर बना यह 1.3 किमी लंबा रेलवे पुल 359 मीटर ऊंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पुल 260 किमी प्रति घंटे की हवा और भूकंपीय जोन-V में भी स्थिर रह सकता है। बताते हैं कि इसके निर्माण में लगभग 30,000 टन स्टील और आधे फुटबाल मैदान जितनी चौड़ी नींव का उपयोग हुआ है।
46 हजार करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कुल 46 हजार करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। साथ ही चिनाब नदी पर बने दुनिया के इस सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर एक नए युग की शुरूआत भी की। अब कश्मीर तक ट्रेन धड़धड़ाती हुई पहुंचेगी। बताते हैं कि यह पुल एफिल टाॅवर से भी ऊंचा है। साथ ही भारत की इंजीनियरिंग ताकत का प्रतीक है। इसे बनाने में लगभग 1500 करोड़ रुपए की लागत आई है।
ये भी पढ़ें: कश्मीर का कलंक मिटा#370, हम कश्मीर के, कश्मीर हमारा..
ये भी पढ़ें: जम्मू में ‘भारत माता चौक’ हुआ सिटी चौक का नाम
अयोध्या पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली-पत्नी के साथ किए रामलला के दर्शन