Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दो युवतियां लापता, दोनों के तय हैं निकाह

Two girls missing in Banda, marriage of both is fixed

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियां लापता हैं। दोनों के निकाह तय हैं। ऐसे में परिवार उनकी तलाश में जुटा है। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के

एक व्यक्ति ने सूचना दी है कि उसकी बेटी समेत युवतियां लापता हैं। दोनों रिश्ते में बहन लगती हैं। उसने बताया कि गुरुवार को वह बांस काटने घर से निकला था।

FIR दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

पत्नी रिश्तेदारी में मध्यप्रदेश गई हुई थी। बताया कि शाम करीब 6 बजे वह घर पहुंचा तो देखा कि मोबाइल स्विच आफ था। पिता ने बताया कि दोनों लड़कियों का निकाह तय हो चुका था। उधर, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, चर्चा है कि दोनों अपनी मर्जी से कहीं गई हैं।

ये भी पढ़ें : पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष