समरनीति न्यूज, बांदा : शिक्षक शब्द सुनते ही एक सज्जन और सौम्य व्यवहार वाली छवि का व्यक्तित्व दिमाग में छा जाता है, लेकिन अब ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि यह छवि धूमिल होती जा रही है। आज बांदा में भी ऐसा ही हुआ। एक शिक्षक हैवान बन गया। उसने एक युवक पर चाकुओं से हमलाकर उसे मरणासन्न कर दिया।
मर्का थाने के पास हुई घटना से मचा कोहराम
बांदा में आज एक सरकारी शिक्षक ने युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे परिवार के लोगों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें : पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष
जानकारी के अनुसार मरका कस्बे के रहने वाले विनोद उर्फ गब्बर सिंह (28) शनिवार सुबह अपने घर के बाहर खड़े थे। बताते हैं कि तभी गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पंकज गुप्ता ने चाकु से उसपर हमला कर दिया। शिक्षक ने युवक के सीने, पेट और पीठ में चाकू
घायल के दौड़ने पर भी मारता रहा चाकू
से कई वार किए। वह लहूलुहान हो गया। लोगों का कहना है कि घायल जान बचाकर थाने की तरफ दौड़ा तो आरोपी शिक्षक भी उसके पीछे चाकू लहराते हुए पहुंचा और चाकू से हमला करता रहा।
ये भी पढ़ें : प्रेमिका को वीडियो काॅल कर सुसाइड, कच्ची उम्र के प्यार में नाबालिग का खौफनाक कदम..
बाद में आरोपी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आरोपी शिक्षक पंकज को चाकू समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल को जिला अस्पताल में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बांदा रेफर कर दिया गया है।
परिवार के लोगों ने बताई घटना की यह वजह
घायल के भाई सूरज ने बताया कि आरोपी से कोई रंजिश नहीं थी। आरोपी गालियां देता था। इसका उलाहना घर वालों को दिया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। उधर, सीओ बबेरू राकेश सिंह का कहना है कि शिक्षक पंकज ने गब्बर पर चाकू से चार हमला करते हुए उसकी हत्या का प्रयास किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछतांछ कर ते हुए जेल भेजा जा रहा है।