Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

बांदा : एमपी में युवक का गुप्तांग काटा, कानपुर रेफर-दो भाइयों ने इसलिए की वारदात..

बांदा : एमपी में युवक का गुप्तांग काटा, कानपुर रेफर-दो भाइयों ने इसलिए की वारदात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक को दो सगे भाइयों ने विवाद में बंधक बना लिया। उसे कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं दोनों ने उसका गुप्तांग काट लिया। लहूलुहान हालत में वहां से भागा पीड़ित घर के लिए भागा। फिर दरवाजे पर जाकर गिर पड़ा। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे उठाकर बांदा जिला अस्पताल ले गए। घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के पाहरा गांव की है। बांदा से कानपुर रेफर हुआ पीड़ित युवक वहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरो ने कानपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित मध्य प्रदेश के छतरपुर के पाहरा गांव का रहने वाला है। पीड़ित का नाम गौरव (20) पुत्र जीतेंद्र है। बताते हैं कि वह गुरुवार सुबह घर से खेतों की ओर जा रहा था। https://samarneetinews.com/up-weather-melting-and-chill-will-haunt-you-more-red-alert-for-these-18-d...
यूपी की बड़ी खबर, पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत 3 पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, पढ़े पूरा मामला..

यूपी की बड़ी खबर, पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत 3 पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, पढ़े पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कानपुर के जूही स्थित जीपीजी विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक ने पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत 3 के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों पर फर्जी दस्तावेज के सहारे भांजे को नौकरी दिलाने का आरोप है। यह मामला पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जूही पुलिस ने दर्ज किया है। जूही पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधक दिनेश गुप्ता का कहना है कि उनके स्कूल में मोहित मनोहर तिवारी सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं। वह विषय की योग्यता नहीं रखते हैं। प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि उनकी नियुक्ति उनकी मौसी कानपुर मंडल की तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रभा त्रिपाठी ने कराई थी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रिपोर्ट आरोप लगाया कि फर्रुखा...
Breaking : धारा 144 लागू, इस तारीख तक ये पाबंदियां..

Breaking : धारा 144 लागू, इस तारीख तक ये पाबंदियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 24 जनवरी को जिले में मो. हजरत अली का जन्म दिन, फिर गणतंत्र दिवस तथा विभिन्न परीक्षाओं के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। अब हर व्यक्ति को जरूरी पाबंदियों का पालन करना होगा। बांदा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार शाम इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। साथ ही कुछ निषेधाज्ञाएं भी जारी की हैं। धारा-144 लागू होने के बाद अब बांदा में कोई भी व्यक्ति बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किए अस्त्र या शस्त्र नहीं ले जा सकेगा। 5 या 5 से ज्यादा लोग एक जगह नहीं हो सकेंगे इकट्ठा साथ ही किसी भी तरह का अग्नेयास्त्र, धारदार, हथियार, लाठी, बल्लम, भाला, हाकी, तेजधार वाले हथियार या कोई तरल पदार्थ नहीं ले जाया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति अपने घर की छत पर या घर में पत्थर-कंकड़ या खाली बोतलें संग्रहित नहीं कर सकता। https://samarneetinews....
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महोबा के डाॅक्टर के खिलाफ मुकदमे के दिए निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महोबा के डाॅक्टर के खिलाफ मुकदमे के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महोबा जिले के एक चिकित्साधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने ड्यूटी पर तैनाती के दौरान असंवैधानिक कृत्यों में संलिप्तता और सहकर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकी देने के मामले का संज्ञान लिया है। साथ ही महोबा के खरेला स्वास्थ्य केंद्र के डाॅक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सहकर्मियों से अभद्र भाषा और धमकियां देने का मामला डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें खुद को सौभाग्यशाली मानना चाहिए कि जनसामान्य की सेवा का मौका मिला है। स्वास्थ्य सेवाएं जनसामान्य से सीधे जुड़ी हैं। अतः समस्त चिकित्साधिकारी/कर्मचारियों को अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा बर्ताव करते हुए लोगों की चिकित्सकीय सेवा करनी चाहिए। इसमें जनसेवा के भाव का खास ख्याल रखना चाहिए। ये भी पढ़ें : UP : दारा सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की घो...
Breaking : यूपी के बिजनौर में बड़ा हादसा, गंगा में पलटी आल्टो कार, चार की मौत

Breaking : यूपी के बिजनौर में बड़ा हादसा, गंगा में पलटी आल्टो कार, चार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर जिले में आज मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के हरेवली बैराज पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गंगा में जा गिरी। बताते हैं कि कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से चार की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की जान बच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हरेवली बैराज आज रात हुआ हादसा जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ शेरकोट की सीमा पर रामगंगा पर बने हरेवली बैराज पुल से एक कार गंगा नदी में जा गिरी। घटना रात 20:30 बजे के आसपास हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। बताते कार में सिकंदर, खुर्शीद, राशिद, फैसल और महरुफ निवासी ग्राम नगला नत्था उर्फ छीपरी सवार थे। ये भी पढ़ें : मेरठ में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात..  इनमें से सिकंदर नाम के व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस का ...
Breaking : बांदा में जरा सी बात पर दबंग ने मारा युवक को फरसा, कानपुर रेफर

Breaking : बांदा में जरा सी बात पर दबंग ने मारा युवक को फरसा, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सिंचाई को ट्यूबेल देर से चलाना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ा कि उसकी जान के लाले पड़ गए। एक दबंग ने उक्त व्यक्ति पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। बाद में मरणासन्न छोड़कर वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां डॉक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। लुकतरा गांव में हुई घटना जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव के ब्रजेश (40) पुत्र सहदेव मंगलवार शाम घर के नजदीक लगे हैडपंप में पानी भरने गए थे। बताते हैं कि तभी उनके पड़ोसी युवक ने उनपर पीछे से सिर पर फरसे से हमला कर दिया। https://samarneetinews.com/girl-who-had-gone-with-her-father-in-banda-city-suddenly-disappeared/ वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से उनको चिंताजनक हालत में कानप...
Breaking : बांदा में तेज रफ्तार बाइक पलटने से युवक की मौत

Breaking : बांदा में तेज रफ्तार बाइक पलटने से युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। बताते हैं कि युवक घर जा रहा है। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के फौजदार का पुरवा के रहने वाले लालमन यादव का बेटा अरविंद (20) घर से खेतों की देखभाल करने गए थे। बताते हैं कि वहां से बीती रात वापस लौट रहे थे। https://samarneetinews.com/be-careful-two-people-died-due-to-deadly-cold-in-banda/ रास्ते में लोधनपुरवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पहचाना को परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग अतर्रा स्वास्थ केंद्र लेकर पहुं...
बांदा में 16 साल की पूजा ने मौत को लगाया गले, परिजनों ने यह बात कही..

बांदा में 16 साल की पूजा ने मौत को लगाया गले, परिजनों ने यह बात कही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की पूजा ने जहर खा लिया। घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के हनुखेड़ा गांव की है। बताते हैं कि लड़की को गंभीर हालत में बांदा जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या का कारणों का पता लगाने में जुटी है। छतरपुर के गौरिहार क्षेत्र के हनुखेड़ा की घटना जानकारी के अनुसार एमपी के छतरपुर जिले के गौरिहार थानांतर्गत हनुखेड़ा गांव के मिजाजी की बेटी पूजा (16) ने शुक्रवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। मां को बेटी ने खुद के जहर खाने की बात बताई। https://samarneetinews.com/be-careful-two-people-died-due-to-deadly-cold-in-banda/ इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर आनन-फानन बांदा जिला अस्...
बांदा में शिक्षकों ने काले कपड़ों में किया काम, इस बात का विरोध..

बांदा में शिक्षकों ने काले कपड़ों में किया काम, इस बात का विरोध..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी अन्य कार्यों में लगाने के विरोध में काले कपड़ों में काम किया। शिक्षक संघ ने कहा कि जिले के लगभग साढ़े 4 हजार शिक्षकों ने काले कपड़े पहन कर विद्यालयों में काम किया है। गैर शिक्षक कार्यों में ड्यूटी न लगाने की मांग बड़ोखर, महुआ, नरैनी, बिसंडा और कमासिन, बबेरू, जसपुरा, तिंदवारी, तथा नगर क्षेत्र में शिक्षिकों ने इसी तरह विरोध जताया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर बीएसए आफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। https://samarneetinews.com/3sisters-ran-away-from-home-in-banda-took-minor-brother-also/ ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, जय किशोर दीक्षित के नेतृत्व में दिया गया। शिक्षकों ने कहा कि उनकी ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाई जाए। ज्ञापन देते समय बड़ी संख...
UP : कानपुर में इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने घर से भागी लड़की, रास्ते में हिस्ट्रीशीटर ने रेप कर लूटे रुपए भी, फिर..

UP : कानपुर में इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने घर से भागी लड़की, रास्ते में हिस्ट्रीशीटर ने रेप कर लूटे रुपए भी, फिर..

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से जुड़ी नाबालिग लड़की की एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो दूसरों के लिए सबक है। खासकर इंटरनेट पर दोस्ती और इश्क लड़ाने वालों के लिए। दरअसल, कानपुर की एक नाबालिग लड़की इंस्टाग्राम पर एक लड़के से चैटिंग करते-करते गहरी दोस्ती में खो गई। मां ने बेटी की इन हरकतों को देखा तो उसे डांटा। बेटी इंटरनेट वाले दोस्त से बताया। फिर दोस्त के उकसावे में आकर उसके पास घर छोड़कर भाग गई। अधेड़ ने जंगल में बनाया बंधक, फिर रेप किया और लूट रास्ते में एक अधेड़ ने लड़की को बंधक बनाकर उससे रेप किया। फिर नगदी भी लूट ली। बाद में लड़की किसी तरह पुलिस के पास पहुंची। अच्छी बात यह है कि पुलिस ने आरोपी बदमाश को देवरिया से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित लड़की को उसके घरवालों को सौंपा जा रहा है। इंस्टाग्राम पर हुई लड़की की गोरखपुर के युवक से दोस्ती जानकारी के अनुसार कानपुर के जाजमऊ की रह...