Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

ज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर, हिंदू पक्ष को व्यासजी तहखाने में मिला पूजा का अधिकार

ज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर, हिंदू पक्ष को व्यासजी तहखाने में मिला पूजा का अधिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। वाराणसी जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा करने का अधिकार दे दिया है। साथ ही कोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि बैरिकेडिंग में 7 दिन के भीतर पूजा कराने की व्यवस्था की जाए। बताते चलें कि यह तहखाना मस्जिद के नीचे बना है। इसे हिंदू पक्ष के लिए मामले में बड़ी जीत माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष ने इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। कोर्ट ने 7 दिन के भीतर प्रशासन को अनुपालन कराने के दिए आदेश ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा की मांग पर आज वाराणसी के जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने तहखाने में पूजा करने की अनुमति दे दी है। https://samarneetinews.com/cm-yogi-said-what-was-trishul-doing-in-mosque-cms-big-statement-on-gyanvapi/...
बांदा में बेटे ने पिता को मारी कुल्हाड़ी, इलाज के दौरान मौत

बांदा में बेटे ने पिता को मारी कुल्हाड़ी, इलाज के दौरान मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने पिता के डांटने पर उसे कुल्हाड़ी मार दी। गंभीर हालत में परिजन घायल को अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कलयुगी बेटा घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ बबेरू राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी खबर के माध्यम से ही मिली है। मामला मारपीट का है। एसओ बबेरू को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बबेरू के निभौर गांव में हुई घटना जानकारी के अनुसार बबेरू के निभौर गांव के झूरा तालाब के मइयादीन (70) घर में अपने पोते अकुंश के साथ सो रहे थे। मर्चरी हाउस पर परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार तड़के तीसरे नबंर का बेटा लल्लू दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गया। https://samarneetinews.com/young-man-riding-bike-who-was-going-to-buy-bir...
1 क्लिक में पढ़ें बांदा की 3 बड़ी खबरें, शहर के बाकरगंज में युवक ने लगाई फांसी और बबेरू में युवती..

1 क्लिक में पढ़ें बांदा की 3 बड़ी खबरें, शहर के बाकरगंज में युवक ने लगाई फांसी और बबेरू में युवती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले के रहने वाले सुनील (45) ने आज दोपहर नशे की हालत में फांसी लगा ली। बताते हैं कि इसके बाद घर में हुड़दंग मचाने लगा। घरवालों ने उसे डांटा और ऐसा करने से मना किया। इसके बाद उसने घर में साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। परिजनों ने देखा तो उतारकर अस्पतालम में भर्ती कराया है। सांप के काटने से हुई युवती सरिता की मौत बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव की रहने वाली सरिता (28) पत्नी चुनकू की सांप के काटने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह खेत से फसल उठाने गई थीं। सांप के काटने के बाद महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे संभाला। फिर ओझाओं को बुलाकर झाड़फूंक कराई। बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू में ठंड लगने से किसान की हुई मौत बबेरू कोतवाली क्षेत्र के श्र...
Breaking : बांदा में आधार कार्ड बनवाकर लौट रहे प्रमोद की हादसे में मौत 

Breaking : बांदा में आधार कार्ड बनवाकर लौट रहे प्रमोद की हादसे में मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। हादसा कालिंजर थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार कालिजर के लालपुर गांव के प्रमोद (26) शाम को कालिजर से आधार कार्ड बनवाकर घर लौट रहे थे। तभी सौता गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि अनहोनी में ऐसे उनका बेटा दूर चला जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा CMS के खिलाफ जांच शुरू ! यह है पूरा मामला.. ये भी पढ़ें : बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..   ...
Breaking : बांदा में बहन की ससुराल जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Breaking : बांदा में बहन की ससुराल जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बहन की ससुराल जा रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया जाता है कि बांदा शहर के चमरौड़ी मोहल्ले के रहने वाले प्रदीप (26) अपनी बहन जानकी की ससुराल भरखरी गांव जा रहे थे। रास्ते में रेलवे क्रासिंग पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन ने पहचानते हुए परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में सड़क हादसा, बाइकों की टक्कर में एक की मौत, 3 लोग घायल  ये भी पढ़ें : बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी.. ...
Breaking : बांदा में सड़क हादसा, बाइकों की टक्कर में एक की मौत, 3 लोग घायल

Breaking : बांदा में सड़क हादसा, बाइकों की टक्कर में एक की मौत, 3 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इसमें चार लोग गंभीर रूप से हो गए। घायलों में एक की मौत हो गई। बाकी तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रियां गांव के मजरा नकटीपुरवा के रहने वाले भोला (40) अपने साथी विवेक (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। वे लोग घर से जसपुरा के लिए निकले थे। रास्ते में गौली कलां गांव के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। तेज टक्कर से भोला, विवेक और दूसरी बाइक पर सवार हरिलाल (18) ब्रजेश (17) तथा रितिक (5) घायल हो गए। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। व...
अमरोहा : स्टेट हाइवे पर युवकों का जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस..

अमरोहा : स्टेट हाइवे पर युवकों का जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सख्ती के बावजूद यूपी में स्टंटबाजी पर लगाम नहीं लग रही। कानपुर के बाद अब पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले में युवकों का स्टेट हाइवे पर जानलेवा बाइक स्टंड का वीडियो वायरल हो रहा है। हांलाकि, वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। यह वायरल वीडियो अमरोहा के हसनपुर-संभल मार्ग का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहीं बाइकों और युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। अमरोहा-संभल रोड का बताया जा रहा वीडियो जानकारी के अनुसार शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि स्टेट हाइवे पर अलग-अलग 6 बाइक एक साथ चल रही हैं। इनमें से 5 बाइक सवार हेलमेट लगाए हैं। वायरल वीडियो की जांच में जुटी अमरोहा पुलिस एक युवक बिना हेलमेट लगाए बीच में बाइक चला रहा है। इसी बीच बीच वाला युवक अचानक ...
बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..

बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नदी में डूबा 12 साल का किशोर लापता हो गया। उसकी तलाश में गोताखोरों की टीम घंटों से जुटी हैं। अबतक उसका कुछ पता नहीं चला है। बालक को लापता हुए करीब 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के ब्रजेंद्र निषाद का बेटा सानू उर्फ बाबू (12) शुक्रवार दोपहर अपनी मां गोमती तथा दादी के साथ यमुना किनारे गया था। वहां मां से शौच जाने की बात कहकर खेत से चला गया। बताते हैं कि बाद में पैर फिलने से वह यमुना में डूब गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो मां को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई। बालक की चप्पलें नदी किनारे रखी मिलीं। पास में पैर फिसलने जैसे निसान बने थे। परिजनों तुरंत नाविकों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई। जाल भी डाला गया, लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चला। इसकी जानकारी पैलानी तहसील में दी गई। पैलानी थानाध्यक्ष संदी...
बांदा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने टटौली लोकसभा को लेकर नेताओं की नब्ज

बांदा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने टटौली लोकसभा को लेकर नेताओं की नब्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा में आज पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। इसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं की नब्ज भी टटौली। मुद्दों पर किया फोकस दरअसल, जिले के प्रभारी मंत्री का फोकस स्थानीय मुद्दों पर था। बताते हैं कि कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय नेताओं से पूछा कि ऐसा कौन सा मुद्दा है जो आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी को बढ़त दिला सकता है। इसपर सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। https://samarneetinews.com/rammandir-pranpratisthauma-bharti-sadhvi-ritambhara-cried-bitterly/ कुछ नेताओं ने बांदा से चिल्ला होकर कानपुर जाने वाले सड़क मार्ग की मरम्मत की बात भी कही। वहीं कुछ नेताओं ने ...
अमरोहा : हाइवे पर दर्दनाक हादसा, पत्नी की मौत-पति की हालत गंभीर

अमरोहा : हाइवे पर दर्दनाक हादसा, पत्नी की मौत-पति की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुरादाबाद से अमरोहा जा रहे बाइक सवार दंपती को हाइवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बताते हैं कि टक्कर के बाद महिला ट्रक के नीचे गिरी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। जानकारी के अनुसार अमरोहा के कांठ रोड पर गुरुवार दोपहर यह हादसा हुआ। मुरादाबाद से अमरोहा जा रहे थे दंपती मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव छज्जा नगला के पुष्पेंद्र (40) पत्नी रुचि के साथ अमरोहा जा रहे थे। रास्ते में देहात थाना क्षेत्र के गांव छावि के पास पीछे से आ रहे ट्रक के उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बताते हैं कि महिला ट्रक के नीचे गिरी। https://samarneetinews.com/up-weather-melting-and-chill-will-haunt-you-more-red-alert-for-these-18-districts/ वहीं बाइक चला रहा व्यक्ति दूसरी ओर। महिला की मौके पर ही मौत हो ...