Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

बांदा में नाबालिग छात्रा से रेप, मोबाइल के बहाने घर ले जाकर घटना-आरोपी गिरफ्तार

बांदा में नाबालिग छात्रा से रेप, मोबाइल के बहाने घर ले जाकर घटना-आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने मोबाइल दिखाने के बहाने बच्ची से रेप किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट लिखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 10 साल की बच्ची कक्षा 5 की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा बच्ची का पिता बाहर रहकर मजदूरी करता है। बताते हैं कि बीते दिनों उनकी बेटी घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक मोबाइल दिखाने के बहाने उसे अपने घर ले गया। इसके बाद डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। ये भी पढ़ें : बांदा में बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..  दरिंदे के चंगुल से छूटी बच्ची ने घर पहुंचकर आपबीती परिजन...
कानपुर में बड़ा हादसा, कार सवार 6 की मौत और दो की हालत गंभीर

कानपुर में बड़ा हादसा, कार सवार 6 की मौत और दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। मरने वालों में एक बीएसएफ जवान भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिकंदरा क्षेत्र में संदलपुर मार्ग पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 2 बजे सिकंदरा क्षेत्र के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर के पास एक डिजायर कार अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटी। कार में कुल 8 लोग सवार थे। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। मरने वाले सभी लोग औरैया से तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : Puppy को फेंकने वाले बच्चे पर FIR, नोएडा की है घटना   घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और ए...
बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..

बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने बेटे की शादी के लगभग 10 दिन पहले कुएं में कूदकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि मृतक पर दहेज हत्या का मामला चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिवार के लोगों ने घटना की वजह अलग ही बताई है। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। 13 फरवरी को आनी थी बेटे की बारात जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव के राम बिहारी (55) शुक्रवार को खेत पर मौजूद थे। फिर वहां से अपने बेटे से घर जाने की बात कहकर निकल गए। लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। बताते हैं कि बीती शाम उनके छोटे बेटे विष्णु को खेत पर बने कुएं के किनारे पिता के जूते और लाठी रखी मिली। https://samarneetinews.com/bull-attacked-and-k...
यूपी एटीएस को बड़ी सफलता, ISI जासूस गिरफ्तार

यूपी एटीएस को बड़ी सफलता, ISI जासूस गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश एटीएस टीम को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे एक भारतीय को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय में एमटीएस (मल्टी-टास्किंग, स्टाफ) के पद पर कार्यरत सत्येंद्र सिवाल को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। उसपर आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है। रूस में तैनात है हापुड़ का सत्येंद्र सिवाल बताते हैं कि सत्येंद्र नाम का यह एजेंट इस समय मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में तैनात था। वह मूलरूप से यूपी के हापुड़ जिले का रहने वाला है। गोपनीय विभाग की सूचना पर एटीएस ने सत्येंद्र सिवाल पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम शहमहीउद्दीनपुर थाना हापुड़ देहात (हापुड़) को गिरफ्तार कर लिया है। वह देश विरोध गतिविधियों में संलिप्त मिला है। बताते हैं कि उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। ये भी पढ़ें ...
यूपी में एनकाउंटर-बदमाश ढेर, चौकी इंचार्ज को मारी थी गोली

यूपी में एनकाउंटर-बदमाश ढेर, चौकी इंचार्ज को मारी थी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज , लखनऊ : शनिवार देर शाम यूपी के मेरठ में पुलिस ने एनकाउंटर में एक और बदमाश का काम तमाम कर दिया। मेरठ के कंकरखेड़ा में 11 दिन पहले चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह कसाना को गोली मारने वाला बदमाश एनकाउंटर में मारा गया। मारे गए बदमाश की पहचान विनय वर्मा के रूप में हुई है। बताते हैं कि पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 1 घंटे तक गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में एक सिपाही सुमित चपराणा भी घायल हो गए हैं। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। संबंधित खबर भी पढ़ें : यूपी में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात.. https://samarneetinews.com/poonam-pandey-is-alive-she-herself-had-spread-false-news-of-her-death/...
Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ऊंट को देखकर एक सांड़ बेकाबू होकर हिंसक हो गया। उसने हमलाकर ऊंट की जान ले ली। किसानों ने बताया कि ऊंट को देखकर सांड़ इतना आक्रमक हो गया कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। एक व्यक्ति ने किसी तरह ऊंट को बचाने का प्रयास किया। उसका भी हाथ टूट गया। सांड़ ने अपने सींग को ऊंट की गर्दन के पास गहरे घाव कर उसकी जान ले ली। पिपराहरी गांव में हुई घटना घटना शनिवार को बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपराहरी गांव में हुई। बताते हैं कि कुछ किसान ऊंट पर बैठकर अपने फसलों की अन्ना जानवरों से सुरक्षा करते हैं। किसान संजय सिंह ने बताया कि खेतों की रखवाली के लिए किसान अमलोर गांव से किराए पर ऊंट लाए थे। https://samarneetinews.com/poonam-pandey-is-alive-she-herself-had-spread-false-news-of-her-death/ उसी के ऊपर बैठकर सर्च लाइट के माध्यम से किसान अपनी फसलों की अन्ना जानवरों...

बांदा : बेटे को गाड़ी लेकर बुलाया, लेकिन पहले ही पिता को झपट ले गई मौत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़के हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बाजार से पैदल घर जा रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि बाइक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बेटे ने बताई यह बात जानकारी के अनुसार बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा विहारी गांव के बाला प्रसाद (60) देर शाम बिसंडा बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। वह पैदल ही घर जा रहे थे। https://samarneetinews.com/jewelery-stolen-from-deadbody-of-girlstudent-from-districthospital-banda/ रास्ते में उन्होंने बेटे को फोन कर गाड़ी लेकर आने को कहा। लेकिन जैसे ही घूरी गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें तेज टक्कर मार दी। वह गिरकर गंभीर रूप से घायल ह...
BreakingNews : बांदा में कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत

BreakingNews : बांदा में कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे छात्रा की मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के रहने वाले रामराज यादव की बेटी खुशी (17) लुकतरा स्थित इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा थी। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार बताते हैं कि आज सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने दोहतरा गांव जा रही थी। बताते हैं कि इसी बीच घूरा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया। https://samarneetinews.com/transfer-of-four-municipality-eos-from-banda-changes-before-elections/ पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि ट्रक में फंसकर छात्रा काफी दूर ...
बोल्ड अभिनेत्री पूनम पांडे का निधन, 32 साल की उम्र में कैंसर से..

बोल्ड अभिनेत्री पूनम पांडे का निधन, 32 साल की उम्र में कैंसर से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। बताते हैं कि वह सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं। निधन की जानकारी पूनम के ऑफिसिअल इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई है। पूनम पांडे के मैनेजर ने भी उनकी मौत की पुष्टि की है। यूपी के कानपुर की रहने वाली थीं पूनम बताया जा रहा है कि 1 फरवरी की रात सर्वाइकल कैंसर से लड़ते हुए पूनम पांडे ने दम तोड़ गदिया है। उनका जन्‍म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुआ था। बताते चलें कि एक्‍ट्रेस और मॉडल पूनम ने 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया। ये भी पढ़ें : Photos : लखनऊ में अभिनेत्री Priyanka Chopra, आंगनबाड़ी बच्चों-महिलाओं से मिलीं वह 2011 में उस वक्‍त चर्चा में आई थीं जब क्रिकेट विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कपड़े उतारने का व...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार, आदिवासी संघों का झारखंड बंद का ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार, आदिवासी संघों का झारखंड बंद का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : Hemant Soren Arrested : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने करीब 8 घंट की पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की पूछताछ के बाद राजभवन जाकर हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया। हेमंत सोरेन की यह गिरफ्तारी जमीन घोटाले में हुई है। जमीन घोटाले में ईडी ने की गिरफ्तारी जमीन घोटाला प्रकरण में हेमंत 15वें आरोपी हैं। इससे पहले ईडी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, अब चंपई सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। https://samarneetinews.com/big-news-in-gyanvapi-case-hindu-side-found-puja-officer-in-vyasji-basement/ चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। उन्होंने 43 विधायकों का समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसी बीच आदिवासी संघों ने गुरुवार 1 फरवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। ये भी पढ़ें...