Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

bull attacked and killed camel in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ऊंट को देखकर एक सांड़ बेकाबू होकर हिंसक हो गया। उसने हमलाकर ऊंट की जान ले ली। किसानों ने बताया कि ऊंट को देखकर सांड़ इतना आक्रमक हो गया कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। एक व्यक्ति ने किसी तरह ऊंट को बचाने का प्रयास किया। उसका भी हाथ टूट गया। सांड़ ने अपने सींग को ऊंट की गर्दन के पास गहरे घाव कर उसकी जान ले ली।

पिपराहरी गांव में हुई घटना

घटना शनिवार को बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपराहरी गांव में हुई। बताते हैं कि कुछ किसान ऊंट पर बैठकर अपने फसलों की अन्ना जानवरों से सुरक्षा करते हैं। किसान संजय सिंह ने बताया कि खेतों की रखवाली के लिए किसान अमलोर गांव से किराए पर ऊंट लाए थे।

जिंदा है पूनम पांडे, खुद फैलाई थी अपनी मौत की झूठी खबर..

उसी के ऊपर बैठकर सर्च लाइट के माध्यम से किसान अपनी फसलों की अन्ना जानवरों से रखवाली करते हैं। शनिवार सुबह ऊंट खेत की मेढ़ पर बैठा था। तभी हिंसक हुए साड़ ने उसपर हमला करते हुए सींग उसकी गर्दन में आरपार कर दिया।

जिला अस्पताल से मृत छात्रा के शव से गहने चोरी, परिजनों का हंगामा

किसान नन्हे ऊंट को बचाने दौड़ा तो सांड़ ने उनपर भी हमला कर दिया। इससे उनका भी हाथ टूट गया। किसानों ने बताया कि ऊंट की मौत के बाद से किसान खेतों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। सूचना पाकर एसडीएम पैलानी, समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि सांड़ को पकड़कर गौशाला में बंद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : UP : 35 का दूल्हा-16 की दुल्हन : फिर हुई पुलिस की एंट्री, पढ़िए पूरी खबर..