Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..

Father's dead body found in well 10 days before son's wedding

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने बेटे की शादी के लगभग 10 दिन पहले कुएं में कूदकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि मृतक पर दहेज हत्या का मामला चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिवार के लोगों ने घटना की वजह अलग ही बताई है। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

13 फरवरी को आनी थी बेटे की बारात

जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव के राम बिहारी (55) शुक्रवार को खेत पर मौजूद थे। फिर वहां से अपने बेटे से घर जाने की बात कहकर निकल गए। लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। बताते हैं कि बीती शाम उनके छोटे बेटे विष्णु को खेत पर बने कुएं के किनारे पिता के जूते और लाठी रखी मिली।

Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

परिवार के लोगों ने शक होने पर गांव वालों के साथ मिलकर कुएं में कांटा डाला। उसमें राम बिहारी का शव फंसा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों का कहना है कि मानसिक तनाव के कारण उन्होंने कुएं में कूदकर जान दी है।

बांदा में 35 का दूल्हा-16 की दुल्हन : फिर हुई पुलिस की एंट्री, पढ़िए पूरी खबर..

मृतक के बड़े पुत्र योगेद्र का कहना है कि उसकी पत्नी ने उनके व पिता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट लिखाई थी। इसी से तनाव के चलते उन्होंने सुसाइड की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। बताया जाता है कि 10 दिन बाद 13 फरवरी को मृतक के बेटे की शादी होनी थी। ऐसे में परिवार के मुखिया की मौत से खुशियों को ग्रहण लग गया है।

ये भी पढ़ें : BreakingNews : बांदा में कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत