Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : एमपी में युवक का गुप्तांग काटा, कानपुर रेफर-दो भाइयों ने इसलिए की वारदात..

Banda : Husband kept sleeping in room, wife hanged herself-tractor collided with divider and entered house

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक को दो सगे भाइयों ने विवाद में बंधक बना लिया। उसे कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं दोनों ने उसका गुप्तांग काट लिया। लहूलुहान हालत में वहां से भागा पीड़ित घर के लिए भागा। फिर दरवाजे पर जाकर गिर पड़ा। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे उठाकर बांदा जिला अस्पताल ले गए। घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के पाहरा गांव की है।

बांदा से कानपुर रेफर हुआ पीड़ित युवक

वहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरो ने कानपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित मध्य प्रदेश के छतरपुर के पाहरा गांव का रहने वाला है। पीड़ित का नाम गौरव (20) पुत्र जीतेंद्र है। बताते हैं कि वह गुरुवार सुबह घर से खेतों की ओर जा रहा था।

UP Weather : अभी और सताएगी गलन-ठिठुरन, इन 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट..

तभी पड़ोसी दो सगे भाइयों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पीटते हुए अपने घर घसीट ले गए। कमरे में बंद करके उसे बेरहमी से पीटा। फिर फसल काटने वाली हसिया से उसका गुप्तांग काट लिया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा युवक अपने घर पहुंचा और दरवाजे पर ही जाकर गिर पड़ा।

परिजन लेकर बांदा पहुंचे, कानपुर रेफर

परिवार के लोगों ने उसे खून से लतपत पड़ा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर वाले बांदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायल युवक के पिता ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पांच महीने से विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस में उन्होंने यह वारदात की है।

ये भी पढ़ें : बांदा शहर के बंगालीपुरा में युवक ने लगाई फांसी, मकान मालिकन बोलीं..