Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में जरा सी बात पर दबंग ने मारा युवक को फरसा, कानपुर रेफर

Breaking : In Banda, neighbor's sister-in-law called young man in illicit relationship and murdered him

समरनीति न्यूज, बांदा : सिंचाई को ट्यूबेल देर से चलाना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ा कि उसकी जान के लाले पड़ गए। एक दबंग ने उक्त व्यक्ति पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। बाद में मरणासन्न छोड़कर वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां डॉक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

लुकतरा गांव में हुई घटना

जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव के ब्रजेश (40) पुत्र सहदेव मंगलवार शाम घर के नजदीक लगे हैडपंप में पानी भरने गए थे। बताते हैं कि तभी उनके पड़ोसी युवक ने उनपर पीछे से सिर पर फरसे से हमला कर दिया।

बांदा में क्योटरा चौराहे से युवती गायब, पिता संग आई थी दवाई लेने, पता चला मुस्लिम युवक..

वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से उनको चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। घायल के चचेरे भाई रिटायर्ड सूबेदार लाल सिंह का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति का ट्यबवेल है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने का काम ब्रजेश को सौंपा गया है। उसने पानी देर से खोला। इसी बात से नाराज होकर हमला कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें : बांदा में क्योटरा चौराहे से युवती गायब, पिता संग आई थी दवाई लेने, पता चला मुस्लिम युवक..