Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दारा सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की घोषणा होगी जल्द, विधान परिषद के रास्ते सदन में..

 

UP : Dara Singh Chauhan is sure to become cabinet minister

समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा छोड़कर भाजपा में आए दारा सिंह चौहान विधान परिषद के सुरक्षित रास्ते सदन में पहुंचे हैं। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव हार गए थे। अब उनका कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। बजट सत्र शुरू होने से पहले या कुछ दिन बाद उनके मंत्री बनाए जाने की घोषणा हो सकती है। बताते चलें कि 2 फरवरी से राज्य का बजट सत्र शुरू होने वाला है।

सुरक्षित रास्ते से सदन में पहुंचे दारा सिंह

बताते चलें कि घोसी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के बाद दारा सिंह का मंत्री बनना तय था। फिर उप चुनाव में उनकी हार के बाद इसकी संभावना कम हो गई। बता दें कि दारा को अमित शाह का नजदीकी माना जाता है। वह नोनिया समाज से हैं जो पूर्वांचल में काफी प्रभाव रखता है।

AyodhyaRamMandir : उमा भारती-साध्वी ऋतंभरा फफक-कर रोईं, प्राण प्रतिष्ठा के भावुक क्षण..

भाजपा में उन्हें काफी जोरशोर से शामिल किया गया था, लेकिन उपचुनाव में वह सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह से करीब 42 हजार वोटों से हारे। इससे बीजेपी ने उन्हें मंत्री बनाने में संकोच महसूस किया। अब उन्हें विधान सभा परिषद से सदन में पहुंचाया गया है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि उनका कैबिनेट मंत्री तय है। कुछ ही दिनों में उन्हें मंत्री मंडल में शामिल कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तगड़ा एक्शन, CMO सस्पेंड-डाॅक्टर बर्खास्त