Wednesday, March 25सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बाराबंकी में थानेदार और मुंशी की प्रताड़ना से तंग आ महिला सिपाही ने मौत को लगाया गले, मुकदमा

बाराबंकी में थानेदार और मुंशी की प्रताड़ना से तंग आ महिला सिपाही ने मौत को लगाया गले, मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी पुलिस में महिला सिपाहियों की आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बाराबंकी जिले रविवार तड़के एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। मोनिका नाम की यह महिला सिपाही 2016 बैच की थीं। बताया जाता है कि वह हरदोई जिले की मूल रूप से रहने वाली थीं और इस वक्त किराये पर कमरा लेकर रह रहीं थीं। मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी  मोनिका ने छोड़ा है जिसमें उन्होंने अपनी पूरी परेशानियों के बारे में लिखा है। सुसाइड नोट में बताई सारी बात, कैसे परेशान कर रहे ते एसएचओ और थाने का मुंशी  मोनिका ने लिखा है कि थाने का एसएचओ परशुराम ओझा उनके छुट्टी मांगने पर गलत व्यवहार करता है। वहीं थाने का मुंशी रुखसार अहमद जानबूझकर मानसिक रूप से परेशान करने के लिए सीसीटीएनएस में तैनाती के बावजूद बाहर ड्यूटी लगाता है। ये भी पढ़ेंः ललितपुर के एसडीएम ने होमगार्ड की रायफल से खुद को गोली मा...
साक्षी महाराज ने किया पूर्व विधायक की प्रतिमा का अनावरण और बोले..

साक्षी महाराज ने किया पूर्व विधायक की प्रतिमा का अनावरण और बोले..

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः विकासखंड नवाबगंज के पक्षी बिहार पर्यटन स्थल के समीप आयोजित स्व. हेमराज लोधी प्रतिमा का स्थापना समारोह आज सांसद सच्चिदानंद श्री हरि साक्षी महराज व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह व पूर्व प्रत्याशी पुरवा उत्तम चंद्र लोधी की मौजूदगी में मनाया गया। इस मौके पर स्व. विधायक हेमराज लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। बताते चलें कि पिछले कई वर्षों से स्व विधायक हेमराज लोधी की प्रतिमा पक्षी बिहार के समीप स्थापित थी जिसे कुछ समय पूर्व अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया था। आज सांसद साक्षी महराज व ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे सैकड़ों ग्रामीण और अन्य पार्टी नेता भी  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा हेमराज बहुत नेक व ईमानदार इंसान थे। उनको भूलना नहीं चाहिए। कहा कि आज  नवाबगंज विकास के नाम से जाना जाता है। यह...
विवेक तिवारी का रविवार सुबह बैकुंठधाम में हुआ अंतिम संस्कार

विवेक तिवारी का रविवार सुबह बैकुंठधाम में हुआ अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी में पुलिस की गुंडागर्दी का शिकार बनते हुए सिपाही की गोली से मारे गए एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी का रविवार सुबह 8 बजे बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं मृतक के परिजनों के अलावा रिश्तेदार और परिचित लोग भी वहां मौजूद रहे।  अंतिम संस्कार के दौरान बैकुंठधाम में तैनात रहा भारी पुलिस बल  अधिकारियों का कहना था कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया है। मौके पर एसपी ट्रांस गोमती के अलावा सीओ हजरतगंज, एसपी नार्थ, सीओ महानगर के साथ-साथ कई थानों की पुलिस मौजूद रही। ये भी पढ़ेंः लखनऊ पुलिस की गुंडागर्दी- कार न रोकने पर एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर को सिपाही ने मार दी गोली अंतिम संस्कार के दौरान स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम संस्कार में मंत्र...
विवेक की पत्नी ने मांगा एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, योगी बोले-जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच

विवेक की पत्नी ने मांगा एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, योगी बोले-जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड ने सभी को हिलाकर रख दिया है। विवेक की पत्नी कल्पना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री से उन्होंने एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है। साथ ही घटना की जांच सीबीआई से कराए जाने की भी मांग की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी।पूरे परिवार की खुशियां एक पल में उजड़ सी गई हैं। विवेक की पत्नी कल्पना ने मुख्यमंत्री योगी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सीएम योगी से मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही पुलिस 1 करोड़ रूपए मुआवजा और पुलिस विभाग में नौकरी मांगी है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लगाई कल्पना ने गुहार   इतना ही नहीं विवेक की पत्नी कल्पना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि वह (योगी जी) उनके घर आएं और उनसे बात करें।...
एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक को गोली मारने वाले दोनों सिपाही बर्खास्त कर भेजे गए जेल, महिला मित्र बोलीं..

एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक को गोली मारने वाले दोनों सिपाही बर्खास्त कर भेजे गए जेल, महिला मित्र बोलीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शनिवार को एप्पल मैनेजर हत्याकांड में शामिल दोनों सिपाहियों को आखिरकार पुलिस ने बर्खास्त कर दिया। वहीं घटना से जुड़ी कई जानकारियां भी पुलिस ने मीडिया के साथ साझा कीं। इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सिपाहियों की बर्खास्तगी की जानकारी दी। कहा कि विवेक तिवारी के साथ गाड़ी में मौजूद उनकी सहकर्मी सना ने ही पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए मदद मांगी थी। इसके बाद ही पुलिस वहां पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा था। लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने प्रेसकांफ्रेंस में दी जानकारी  एसएसपी नैथानी ने बताया है कि मामले की एसआईटी जांच कराई जा रही है इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। वहीं हत्याकांड में शामिल आरोपी कॉन्स्टेबल संदीप और प्रशांत चौधरी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। एसएसपी नैथानी ने बताया कि मौके से पुलिस के दोनों सिपाहियों की मोटरसा...
लखनऊ पुलिस की गुंडागर्दी- कार न रोकने पर एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर को सिपाही ने मार दी गोली 

लखनऊ पुलिस की गुंडागर्दी- कार न रोकने पर एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर को सिपाही ने मार दी गोली 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर कोशिशों में जुटे हों। लेकिन उनकी पुलिस और पुलिस अधिकारियों की करनी सारी कोशिशों पर न सिर्फ पलीता लगा रही हैं बल्कि लोगों की जान भी लेने लगी है। शुक्रवार रात लगभग डेढ़ बजे एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक उर्फ विनय तिवारी अपनी महिला मित्र सना के साथ कार से जा रहे थे। कार में बैठीं सना ने बताया है कि है कि रात करीब डेढ़ बजे उनकी कार गोमतीनगर से गुजर रही थी। कार विवेक तिवारी चला रहे थे। शनिवार तड़के सुबह गोमतीनगर में हुई वारदात, पुलिस ने एक मात्र गवाह शना को किया नजरबंद इसी दौरान सीएमएस के पास सामने से आए दो सिपारियों ने कार रोकने का इशारा किया। इसपर विवेक ने कार न रोकते हुए आगे बढ़ा दी। इसके बाद एक सिपाही ने पीछे से बाइक लाकर गोली चला दी। गोली सीधे विवेक के सिर में जा लगी। इसके बाद कार अनियंत्रित होक...
कांग्रेस नेता पर पत्नी के गंभीर आरोप, रोज गैरमर्दों को घर लाता और..

कांग्रेस नेता पर पत्नी के गंभीर आरोप, रोज गैरमर्दों को घर लाता और..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः राजनीति में इंसान किस हद तक गिर जाता है इसका कोई पैमाना नहीं है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश की राजनीति में सामने आया है। एक कांग्रेस नेता की पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि उसका पति कांग्रेस नेता है। वह ऊंचा पद पाने के लिए रोज गैर मर्दों को घर लाता है और उसे उनके साथ सोने के लिए मजबूर करता है। विरोध करने पर पति उसे बुरी तरह से प्रताड़ित करता है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मां के साथ पुलिस थाने पहुंची पीड़िता ने जान को खतरा बताया बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य शान मोहम्मद की पत्नी ने उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली से सटे लोनी में रहने वाले इस कांग्रेस नेता की पत्नी के आरोप काफी संगीन हैं। पत्नी के गंभीर आरोपों से बढ़...
..जब अचानक धू-धू कर जल उठी स्लीपर बस, यात्रियों ने कूद-कूदकर बचाई अपनी जानें

..जब अचानक धू-धू कर जल उठी स्लीपर बस, यात्रियों ने कूद-कूदकर बचाई अपनी जानें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, आगराः जिले के नामनेर चौराहे पर शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक बस अचानक धू-धूकर जलने लगी। आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। बस में लगभग 40 से 50 यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों ने फायरब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड को भी आग पर काबू करने में लंबा समय लग गया। आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में नामनेर चौराहे की घटना  सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड जबतक कोशिश करके आग बुझाती, बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र में नामनेर चौराहे की है। जिस बस में आग लगी है वह स्लीपर कोच बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंःशासन ने 9 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले किए, कुछ के कार्यक्षेत्र बदले बताया जाता है कि आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल कई गाड़ियों को लगना पड़ा। आग लगने के कारणो...
शासन ने 9 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले किए, कुछ के कार्यक्षेत्र बदले

शासन ने 9 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले किए, कुछ के कार्यक्षेत्र बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में गुरूवार को हुए आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद शुक्रवार को 9 आईएएस अधिकारियों के तबादलों एवं जिम्मेदारियां बढ़ाए जाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सरकार ने सचिव स्तर से आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अमृता सोनी एमडी नेडा बनीं,  अनीता भटनागर को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा  इस दौरान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नेपाल सिंह रवि को डीजी प्रशिक्षण बनाया गया है जबकि अनीता भटनागर को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ेंः औरैया, कुशीनगर के एसपी समेत 13 आईपीएस अफसरों के तबादले, कुछ को जिम्मेदारी तो कुछ साइड लाइन वहीं रजनीश गुप्ता को आयुक्त राजस्व परिषद तथा हिमांशु कुमार को प्रमुख सचिव खनन बनाया गया है। खास बात यह है कि स्टांप रजिस्ट्रेशन का जिम्मा भी हिमांशु कुमार के पास ही रहेगा। ये भी पढ़ेंः ...
‘स्वच्छता मिशन का सपना हर नागरिक के कर्तव्यनिर्वहन से होगा पूरा’

‘स्वच्छता मिशन का सपना हर नागरिक के कर्तव्यनिर्वहन से होगा पूरा’

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज कस्बा स्थित श्याम लाल इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली का समापन विकासखंड मुख्यालय स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय के स्व. राम नरेश विमल सभागार में ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह की अध्यक्षता में किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता संदेश देने को रैली   ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को बोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को अपनी अपनी जिम्मेदारियों निर्वहन करना चाहिए। अगर क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक अपने घर व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखे तो भारत सरकार के 'स्वच्छत भारत मिशन' का सपना अपने आप ही पूरा हो जाएगा। ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद में नमाज का मामला पांच जजों वाली बेंच को नहीं भेजा जाएगा श्री सिंह ने कैडे...