Wednesday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

UP : चंद घंटों में पुलिस ने ढूंढा महिला जज का बैग और फोन, पढ़िए पूरी खबर..

UP : चंद घंटों में पुलिस ने ढूंढा महिला जज का बैग और फोन, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक पुरानी बात है कि पुलिस चाहे तो क्या न कर दे। बड़े से बड़ी चोरी का चंद मिनटों में खुलासा कर दे। इस बात बांदा पुलिस ने सच कर दिखाया। महाराष्ट्र की सिविल जज के महंगे फोन और बैग को पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला। बताते हैं कि महिला जज का बैग आज शाम उनकी कार से चोरी हो गया था। फिर चंद घंटों में पुलिस ने ढूंढ निकाला। यह है पूरा मामला बांदा की देहात कोतवाली क्षेत्र में कुसरेजाधाम पुलिस चौकी के पास महाराष्ट्र की सिविल जज स्नेहा देशपांडे की कार से उनका बैग चोरी हो गया था। बैग में उनका एप्पल फोन, ज्वैलरी और नगदी भी थी। ये भी पढ़ें : UP : मुस्लिम महिलाओं पर जबरन रंग डालने वाले 5 गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल यह घटना उस समय हुई जब वह अपने पति और ससुर आदि परिजनों के साथ गुगरही के बड़े देव बाबा के मंदिर दर्शन को गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक्शन लिया। अपर पु...
UP : महिला सिविल जज की कार से मोबाइल चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

UP : महिला सिविल जज की कार से मोबाइल चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज देर शाम महिला सिविल जज की कार से उनका एप्पल कंपनी का मोबाइल चोरी हो गया। यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में कुसरेजाधाम पुलिस चौकी के पास हुई। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मोबाइल फोन की तलाश में जुट गई है। बताते हैं कि मोबाइल की लोकेशन चोरी होने वाली जगह के आसपास की दिखा रहा है। पुलिस मोबाइल तलाशने में जुटी मोबाइल में घंटी भी बज रही है। जानकारी के अनुसार स्नेहा देशपांडे सिविल जज हैं जो कि इस समय महाराष्ट्र के नेफार्ड में कार्यरत हैं। बताते हैं कि आज वह अपने पति और ससुर आदि परिजनों के साथ गुगरही के बड़े देव बाबा के मंदिर में दर्शन करने गईं थीं। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : BJP की 5वीं सूची जारी, मेरठ से अरुण गोविल-मंडी से कंगना रनौत वहां कार से उतरकर परिवार मंदिर दर्शन करके लौटा तो कार में रखा उनका एप्पल फोन गायब था। इसके बा...
बांदा के जेलर-दो डिप्टी जेलर सस्पेंड, जेल अधीक्षक पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार..

बांदा के जेलर-दो डिप्टी जेलर सस्पेंड, जेल अधीक्षक पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : माफिया मुख्तार अंसारी वाली बांदा जेल के जेलर और दो डिप्टी जेलर को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड हुए अधिकारियों में जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और अरविंद कुमार शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। बताते हैं कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही पर यह कार्रवाई हुई है। माफिया मुख्तार ने खाने में जहर देने का लगाया था आरोप उधर, जेल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बांदा के जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा पर भी कार्रवाई हो सकती है। उनपर कार्रवाई की तलवार लटकी है। बताते चलें कि दो दिन पहले ही कोर्ट में पेशी के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी ने खुद को जेल में जहर देने की आशंका जताई थी। ये भी पढ़ें : UP : केन पुल से गिरे 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त खींच रहा था फोटो तभी पैर फिसला बताते हैं कि एम्बुलेंस केस...
UP : केन पुल से गिरे 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त खींच रहा था फोटो तभी पैर फिसला

UP : केन पुल से गिरे 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त खींच रहा था फोटो तभी पैर फिसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एग्जाम खत्म होने के बाद दोस्त के साथ केन नदी पुल पर घूमने आए छात्र की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। छात्र अपने दोस्त से फोटो खिंचवा रहा था। इसके लिए पुल से निकली पानी की पाइप लाइन पर खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक उसके पैर फिसल गया और वह नदी में पत्थरों पर जा गिरा। इससे छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घूमने के लिए केन नदी पुल पहुंचे थे छात्र जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के अमेढ़ी गांव के रहने वाले लखन सिंह का बेटा अभिनय (18) आश्रम पद्धति विद्यालय बबेरू में इंटर का छात्र था। परीक्षाओं में स्कूल का सेंटर नवोदय विद्यालय दुरेड़ी गया था। ये भी पढ़ें : बांदा में दरोगा बनकर अभय ने डिप्टी SP दादा की विरासत को बढ़ाया आगे पेपर खत्म होने के बाद अभिनय अपने साथी संदीप के साथ घूमने के लिए आटो करके बांदा के लिए आए थे। यहां दोनों ने केन नदी पुल पर आटो छोड़ दिय...
UP : दरोगा बनकर अभय ने डिप्टी SP दादा की विरासत को बढ़ाया आगे

UP : दरोगा बनकर अभय ने डिप्टी SP दादा की विरासत को बढ़ाया आगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के एक बेटे ने अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं जो लोग सुन रहे हैं,वही प्रशंसा कर रहे हैं। दरअसल, शहर के सर्वोदयनगर में स्थित शिव गढ़ी में रहने वाले अभय सिंह का चयन यूपी पुलिस में उप निरीक्षक पद पर हुआ था। पुलिस में डिप्टी SP थे दादा स्व. लाल सिंह परिहार अब ट्रेनिंग के बाद उनका पहला पोस्टिंग वाराणसी हो गया है। अभय सिंह के पिता बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह परिहार हैं। मां श्रीमति साधना सिंह गृहणी हैं।  वहीं उनके दादा स्वर्गीय लाल सिंह परिहार पुलिस उपाधीक्षक थे। ऐसे में परिवार में पोते ने दादा की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। https://samarneetinews.com/womensday-this-aparajita-of-banda-handles-heritage-verywell/ परिजन खुद को काफी गौरांवित महसूस कर रहे हैं। वहीं अ...
दिल्ली से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

दिल्ली से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौट रहे युवक की अचानक नीचे गिरने से मौत हो गई। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराई। फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के प्रेमप्रकाश (29) दिल्ली में रहकर काम करते थे। दिल्ली से घर लौट रहा था युवक मंगलवार को वह अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे थे। तभी खुरहंड और गड़रा नाले के बीच ट्रेन से नीचे गिर गए। सुबह लोगों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि https://samarneetinews.com/badaun-what-can-we-call-this-cruelty-after-coming-home-sajid-javed-first-asked-for-help-and-then-slit-throats-of-the-innocent-brothers/ वह दिल्ली में काम करते थे। दिन महीने बाद वापस घर लौ...
छत पर बेटी को गोद में लेकर टहल रहा था पति, नीचे पत्नी ने लगा ली फांसी

छत पर बेटी को गोद में लेकर टहल रहा था पति, नीचे पत्नी ने लगा ली फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। करीब एक महीने पहले बेटी की मां बनी 21 साल की राधिका का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिवार के लोग उनके सुसाइड का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक माह पहले मां बनी थीं राधिका जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव के रहने वाले सुनील की पत्नी राधिका देवी (21) ने शाम को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी एक माह की मासूम बेटी है। बताते हैं कि घटना के समय पति बेटी को लेकर छत पर टहर रहा था। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में  ‘बबली हत्याकांड’ का खुलासा, कमिशन के खेल में चार दोस्त बने हत्यारे  काफी देर के बाद पति बच्ची को लेकर नीचे कमरे में पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। पति ने कमरे के रोशनदान से झां...
बांदा में रेपिस्ट हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नाबालिग लड़के से किया था कुकर्म

बांदा में रेपिस्ट हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नाबालिग लड़के से किया था कुकर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले में एक बच्चे से कुकर्म करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने धर-दबोचा है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर घटना के बाद से फरार चल रहा था। सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी। अब उसको गिरफ्तार करने के बाद पाक्सो और दूसरी गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। तिंदवारी का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी संदीप जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र में संदीप नाम के हिस्ट्रीशीटर ने बीती 12 मार्च को एक नाबालिग लड़के से कुकर्म कर डाला था। आरोपी बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। ये भी पढ़ें : जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल काफी देर तक बच्चा परिजनों को नहीं मिला तो उसकी तलाश की गई। बच्चे की मां ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सीओ सदर श्री सिं...
Breaking : बांदा में दुर्घटना, बाइक सवार युवक की मौत से पत्नी और बेटी बेहाल

Breaking : बांदा में दुर्घटना, बाइक सवार युवक की मौत से पत्नी और बेटी बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले वाहन का चालक भाग निकला। उधर, मृतक की पत्नी और बेटी रो-रोकर बेहाल हैं। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के रहने वाले मनोज (26) पेंटिग का काम करते थे। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर वह सहिंगा गांव से काम निपटा कर बाइक से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में बबेरू के पास सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें : बांदा में नवागत CO सिटी राजीव प्रताप सिंह ने संभाला चार्ज, पढ़िए ! उनकी प्रथामिकताएं..  हादसे के बाद वाहन लेकर चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अ...
UPNews : बेटा ही निकला कातिल, इस बात के लिए बाप को मार डाला..

UPNews : बेटा ही निकला कातिल, इस बात के लिए बाप को मार डाला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए किसान के सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, जांच में खुलासा हुआ कि किसान की हत्या उसी के बेटे ने पैसों के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है। इस बात की जानकारी बबेरू के सीओ राजवीर सिंह ने दी। 14 मार्च को किसान का खेत पर मिला था शव जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र में बीती 14 मार्च को पिंडारन गांव के प्रेमचंद्र पटेल (60) की हत्या कर दी गई थी। उनका शव खेत पर पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच में मृतक के बेटे नीरज पटेल को https://samarneetinews.com/video-of-young-man-waving-pistol-and-wads-of-notes-goes-viral-in-banda/ पकड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने पिता से 1 लाख रुपए मांग रहा था। न देने पर उसने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त...