समरनीति न्यूज, बांदा : अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौट रहे युवक की अचानक नीचे गिरने से मौत हो गई। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराई। फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के प्रेमप्रकाश (29) दिल्ली में रहकर काम करते थे।
दिल्ली से घर लौट रहा था युवक
मंगलवार को वह अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे थे। तभी खुरहंड और गड़रा नाले के बीच ट्रेन से नीचे गिर गए। सुबह लोगों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि
इस दरिंदगी को क्या कहेंगे.., घर आकर साजिद-जावेद ने पहले मांगी मदद और फिर भाइयों का काटा गला..
वह दिल्ली में काम करते थे। दिन महीने बाद वापस घर लौट रहे थे। 6 भाइयों में तीसरे नंबर के थे। अविवाहित भी थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : UP : बांदा में ‘बबली हत्याकांड’ का खुलासा, कमिशन के खेल में चार दोस्त बने हत्यारे