Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

छत पर बेटी को गोद में लेकर टहल रहा था पति, नीचे पत्नी ने लगा ली फांसी

Banda mother Suicide news

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। करीब एक महीने पहले बेटी की मां बनी 21 साल की राधिका का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिवार के लोग उनके सुसाइड का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक माह पहले मां बनी थीं राधिका

जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव के रहने वाले सुनील की पत्नी राधिका देवी (21) ने शाम को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी एक माह की मासूम बेटी है। बताते हैं कि घटना के समय पति बेटी को लेकर छत पर टहर रहा था।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में  ‘बबली हत्याकांड’ का खुलासा, कमिशन के खेल में चार दोस्त बने हत्यारे 

काफी देर के बाद पति बच्ची को लेकर नीचे कमरे में पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। पति ने कमरे के रोशनदान से झांककर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। वह चीख पड़ा और आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। हालांकि, तबतक राधिका की सांसें थम चुकी थीं। मृतका के पति ने बताया कि डिलीवरी के बाद से राधिका को ज्यादातर आराम ही कराया जा रहा था। बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी। घटना का कारण अज्ञात है।

ये भी पढ़ें : बांदा में रेपिस्ट हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नाबालिग लड़के से किया था कुकर्म