Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : महिला सिविल जज की कार से मोबाइल चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

Mobile stolen from female civil judge's car in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज देर शाम महिला सिविल जज की कार से उनका एप्पल कंपनी का मोबाइल चोरी हो गया। यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में कुसरेजाधाम पुलिस चौकी के पास हुई। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मोबाइल फोन की तलाश में जुट गई है। बताते हैं कि मोबाइल की लोकेशन चोरी होने वाली जगह के आसपास की दिखा रहा है।

पुलिस मोबाइल तलाशने में जुटी

मोबाइल में घंटी भी बज रही है। जानकारी के अनुसार स्नेहा देशपांडे सिविल जज हैं जो कि इस समय महाराष्ट्र के नेफार्ड में कार्यरत हैं। बताते हैं कि आज वह अपने पति और ससुर आदि परिजनों के साथ गुगरही के बड़े देव बाबा के मंदिर में दर्शन करने गईं थीं।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : BJP की 5वीं सूची जारी, मेरठ से अरुण गोविल-मंडी से कंगना रनौत

वहां कार से उतरकर परिवार मंदिर दर्शन करके लौटा तो कार में रखा उनका एप्पल फोन गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर आसपास मोबाइल तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस के जरिए फोन जल्द तलाश लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव : BJP की 5वीं सूची जारी, मेरठ से अरुण गोविल-मंडी से कंगना रनौत