Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

लोकसभा चुनाव : BJP की 5वीं सूची जारी, मेरठ से अरुण गोविल-मंडी से कंगना रनौत

BJP's 5th candidate list released, Arun Govil from Meerut, Kangana Ranaut also

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी कर दी है। इसमें बीजेपी ने यूपी की 13 सीटों के लिए भी प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभिनेता अरुण गोविल को मेरठ से मैदान में उतारा है। मुरादाबाद से सर्वेश सिंह और सहारनपुर से राघव लखनपाल को टिकट दिया है। वहीं पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। जितिन प्रसाद को वहां से बीजेपी ने टिकट दिया है।

BJP's 5th candidate list released, Arun Govil from Meerut, Kangana Ranaut also

पीलीभीत से जितिन प्रसाद-सुल्तानपुर से मेनका गांधी

पीलीभीत से जितिन प्रसाद और सुल्तानपुर से मेनका गांधी को लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। कानपुर से रमेश अवस्थी को प्रत्याशी घोषित किया है। इसी क्रम में बाराबंकी से श्रीमति राजरानी रावत, बहराइच डा. अरविंद गोंड, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य को टिकट दिया है। बताते चलें कि बीजेपी की पांचवी सूची को लेकर काफी समय से प्रतिक्षा हो रही थी। यहां पढ़िए पूरी सूची.. 

BJP's 5th candidate list released, Arun Govil from Meerut, Kangana Ranaut also

ये भी पढ़ें : UP : मेरठ में बड़ी घटना, मोबाइल फटने से 4 बच्चों की मौत, पति-पत्नी गंभीर