Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : मुस्लिम महिलाओं पर जबरन रंग डालने वाले 5 गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

5 arrested for forcibly applying color on Muslim women in Bijnor

समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर में मुस्लिम महिलाओं पर जबरन रंग डालने वाले दो युवकों समेत पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 3 नाबालिग हैं। दरअसल, इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहा था कि बाइक सवार एक युवक और दो महिलाओं पर कुछ युवक जबरन रंग डाल रहे हैं। साथ ही पानी से भिगो रहे हैं।

वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

वीडियो वायरल होने पर इसकी काफी आलोचना हो रही थी। जांच में पता चला कि यह वीडियो बिजनौर के धामपुर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित खारी कुआं का था। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद दो युवक और तीन किशोरों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : BJP की 5वीं सूची जारी, मेरठ से अरुण गोविल-मंडी से कंगना रनौत   

सभी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पुलिस ने अनिरुद्ध उर्फ अन्नू पुत्र शिशुपाल वर्मा व सूरज निवासी मोहल्ला बंदूकचियान धामपुर को गिरफ्तार किया है।

ASP ने दी जानकारी, कहा-ऐसे लोग जाएंगे जेल

वहीं 3 किशोरों को भी गिरफ्तार किया। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि इस मामले में दो युवक और 3 किशोर पकड़े गए हैं। कहा कि इस तरह की घटनाएं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : UP : मेरठ में बड़ी घटना, मोबाइल फटने से 4 बच्चों की मौत, पति-पत्नी गंभीर