Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : चंद घंटों में पुलिस ने ढूंढा महिला जज का बैग और फोन, पढ़िए पूरी खबर..

Banda : Police found bag and phone of female judge within few hours

समरनीति न्यूज, बांदा : एक पुरानी बात है कि पुलिस चाहे तो क्या न कर दे। बड़े से बड़ी चोरी का चंद मिनटों में खुलासा कर दे। इस बात बांदा पुलिस ने सच कर दिखाया। महाराष्ट्र की सिविल जज के महंगे फोन और बैग को पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला। बताते हैं कि महिला जज का बैग आज शाम उनकी कार से चोरी हो गया था। फिर चंद घंटों में पुलिस ने ढूंढ निकाला।

यह है पूरा मामला

बांदा की देहात कोतवाली क्षेत्र में कुसरेजाधाम पुलिस चौकी के पास महाराष्ट्र की सिविल जज स्नेहा देशपांडे की कार से उनका बैग चोरी हो गया था। बैग में उनका एप्पल फोन, ज्वैलरी और नगदी भी थी।

ये भी पढ़ें : UP : मुस्लिम महिलाओं पर जबरन रंग डालने वाले 5 गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

यह घटना उस समय हुई जब वह अपने पति और ससुर आदि परिजनों के साथ गुगरही के बड़े देव बाबा के मंदिर दर्शन को गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक्शन लिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्री और सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने थाना पुलिस को तेजी से मोबाइल ट्रेस करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने पूरा इलाका छान मारा। फोन की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद फोन एक जगह झाड़ियों में पड़ा मिला। परिवार ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें : संबंधित खबर : महिला सिविल जज की कार से मोबाइल चोरी, तलाश में जुटी पुलिस