Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में दुर्घटना, बाइक सवार युवक की मौत से पत्नी और बेटी बेहाल

Banda: Tractor crushes two friends riding bike, both dead
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले वाहन का चालक भाग निकला। उधर, मृतक की पत्नी और बेटी रो-रोकर बेहाल हैं। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के रहने वाले मनोज (26) पेंटिग का काम करते थे।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

वह सहिंगा गांव से काम निपटा कर बाइक से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में बबेरू के पास सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें : बांदा में नवागत CO सिटी राजीव प्रताप सिंह ने संभाला चार्ज, पढ़िए ! उनकी प्रथामिकताएं.. 

हादसे के बाद वाहन लेकर चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गए हैं। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : बांदा में बेटा ही निकला कातिल, इस बात के लिए बाप को मार डाला..