Wednesday, October 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में होली पर जमकर उड़ा रंग-गुलाल, गले लगकर दी बधाइयां

बांदा में होली पर जमकर उड़ा रंग-गुलाल, गले लगकर दी बधाइयां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिलेभर में रंगों का त्योहार होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न चैराहों पर डीजे की धुन पर थिरकते और रंग उड़ाते होरियारे नजर आए। ज्यादातर होरियारे एक-दूसरे को जहां रंगों से भिगो रहे थे वहीं कुछ कपड़े भी फाड़ते नजर आए। मंगलवार को होली के पर्व के मौके पर सड़के रंगों से सराबोर दिखाई दीं। होली दहन के बाद से शुरू हुआ रंग खूब उड़ा दरअसल, सोमवार रात को होली जलने के बाद से शुरू हुआ रंग गुलाल खेलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार को हल्की फुहारों के बीच भी होरियारों का उत्साह कम नहीं पड़ा। लोगों ने पूरे उत्साह से सभी को गले लगाया। बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी खूब की मस्ती होली खेलने में बच्चों के साथ-साथ युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। सभी ने जमकर रंग खेला। बच्चों ने जहां बड़ों को टीका करके आशीर्वाद लिया। वहीं बड़ों ने छोटों को टीका लगाकर उनके साथ म...
बांदा में सीएए (CAA) के विरोध में जुलूस निकाल रहे 10 लोग हिरासत में..

बांदा में सीएए (CAA) के विरोध में जुलूस निकाल रहे 10 लोग हिरासत में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन व भड़काऊ नारेबाजी करने वाले 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि होली के दिन ये लोग सीएए के विरोध में रास्ता जाम करते हुए नारेबाजी करने लगे। इतना ही नहीं भड़काऊ नारेबाजी भी कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा को हुई तो उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने कहा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस ने जुलूस में शामिल लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनको वहां से खदेड़ा। बाद में महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई है। ये भी पढ़ेंः पुलिस की गोली पड़ते ही चीखा, रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी बताया जाता है कि बबेरू के एक असपा नेता ने दो द...
बांदा में हादसे, कालेज कर्मी के पुत्र समेत 3 की मौत

बांदा में हादसे, कालेज कर्मी के पुत्र समेत 3 की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। डीएवी कालेज के कर्मचारी का पुत्र था मृतक बताया जाता है कि शहर के राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय कैंपस निवासी विजय सेन (20) पुत्र कालीचरण मंगलवार दोपहर बाबूलाल चैराहे से बाइक लेकर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान गूलरनाका के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः बांदा में इंटर के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उनको अस्पताल ले जाया गया। ...
बड़ी खबरः बांदा में छोटे ने बड़े भाई का कत्ल किया, पैसों का लेन-देन बना वजह

बड़ी खबरः बांदा में छोटे ने बड़े भाई का कत्ल किया, पैसों का लेन-देन बना वजह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पैसों के लिए रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात जिले में सामने आई है जिसने आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है। एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को इसलिए पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकि दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पैसों के लिए दरिंदे बने इस छोटे भाई ने बड़े को होली पर वाकयदा पहले गले लगाया। बाद में शराब पिलाकर धुत्त कर दिया। इसके बाद लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी खुद मृतक और हत्यारोपी शख्स की मां ने पुलिस को दी। पुलिस मौके से फरार हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मां ने पुलिस को बताई बेटों में विवाद की वजह बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के रहने वाले राधेश्याम (42) पुत्र श्रीपाल मंगलवार दोपहर अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई श्यामलाल वहां पह...
बांदा में होली के दिन युवक को मारी गोली, 3 साल पुरानी दुश्मनी निकाली

बांदा में होली के दिन युवक को मारी गोली, 3 साल पुरानी दुश्मनी निकाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में होली के दिन एक युवक को कुछ लोगों ने 3 साल पुरानी दुश्मनी में गोली मार दी। हालांकि, गोली युवक के पैर में लगी। उसे गंभीर हालत में बबेरू स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि बबेरू के तराया गांव में घर से शौच को गए युवक पिंटू (26) पुत्र बलवान श्रीवास को कुछ लोगों ने गोली मार दी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया वहीं आरोप है कि गोली मारकर उसकी का प्रयास किया गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे बांदा रेफर कर दिया गया। घायल को देखने पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर भी पुलिस तैन...
बड़ी खबरः बांदा में होली पर दो पक्षों में बवाल, कई घायल-फोर्स तैनात

बड़ी खबरः बांदा में होली पर दो पक्षों में बवाल, कई घायल-फोर्स तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में होली पर उस वक्त जरा सी बात पर रंग में भंग पड़ गया जब दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बताते हैं कि दोनों पक्षों में पुरानी चली आ रही टशन होली फाग के दौरान हंगामे में बदल गई। दोनों ओर के लोगों ने एक-दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों के साथ ही बरछी लेकर हमला बोल दिया। इससे वहां खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। रात में ही पहुंचे पुलिस अधीक्षक, स्थिति देखी मामला दो समुदायों के लोगों से जुड़ा होने के कारण रात में ही एसपी एसएस मीणा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि, सबकुछ सामान्य बताया जा रहा है। फिलहाल तनाव जैसी कोई बात नहीं है। तीन दिन से दोनों पक्षों में थी तनातनी बताया जाता है कि जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में सोमवार रात को पिपरोदर गांव में होलिका दहन का...
बांदा में ‘वर्तमान में महिलाओं की स्थिति’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

बांदा में ‘वर्तमान में महिलाओं की स्थिति’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ऐपीजे अब्दुल कलाम एकेडमिक सोसायटी के तत्वावधान में 'वर्तमान में महिलाओं की स्थिति विषय' पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अक़ील अहमद ख़ान एवं प्रबंधक ग़ुलाम क़ादिर द्वारा की गई। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में डाक्टर सबीहा रहमानी ने अपने विचार रखे। साथ ही उन्होंने इस मौके पर अपनी कविता मंज़र सुनाई। डा. सबीहा ने कहा कि 'इस अहद के सारे मंज़र बदलते जा रहे हैं, हम माहताब से आफ़ताब होते जा रहे हैं। वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और प्रशिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। साथ ही सतर्क और सजग रहते हुए स्वयं को सक्षम बनाने की जरूरत है। इस मौके पर AMITY university से आईं सदफ़ ख़ान ने भी अपने विचार रखे। प्रबंधक ग़ुलाम क़ादिर ने संचालन करते हुए अपने विचार प्रकट किए। इ...
बांदा में ओवरलोड बालू ट्रक ने बच्ची को रौंदा, बवाल-आगजनी

बांदा में ओवरलोड बालू ट्रक ने बच्ची को रौंदा, बवाल-आगजनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में खनिज और आरटीओ विभाग की मिलीभगत से फर्राट भर रहे बालू लदे ओवरलोड ट्रक काल बनकर दौड़ रहे हैं। आज सोमवार को जिले में एक बालू लदे ओवरलोड ट्रक ने अनियंत्रित गति से चलते हुए बच्ची को रौंद दिया। यह घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में खप्टिहाकला के मजरा शिवपाल डेरा में हुई। बच्ची की मौत पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा बच्ची की मौत के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को आग लगाने के बाद खदान पर भी पहुंचकर झोपड़ियों में आग लगा दी। खप्टिहाकला खदान की ओवरलोडिंग बनी जानलेवा आक्रोशित भीड़ ने पहले ट्रक को आग लगाई और बाद में खदान पर डेरा जमाए रहने वाले माफियाओं के गुर्गों के कमरनेनुमा छप्परों को फूंक डाला। ये भी पढ़ेंः यूपी के पांच खनिज अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश, भ्रष्टाचार के हैं गंभीर आरोप बताया जाता है कि सोमवार को पैलानी थाना क्षेत्...
बांदाःअस्पताल में रेप पीड़िता और जेल जा रही नशेबाज महिला, लेकिन दुष्कर्मी फरार

बांदाःअस्पताल में रेप पीड़िता और जेल जा रही नशेबाज महिला, लेकिन दुष्कर्मी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर की कांशीराम कालोनी में एक लड़की को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कराने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने नशे में धुत्त मिली महिला और दुष्कर्म के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि नशेबाज महिला को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया था। वहीं दुष्कर्म का आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा लिखा है। हालांकि, अभी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस सुरक्षा में पीड़िता का इलाज जारी बताते चलें कि रविवार शाम को शहर की काशीराम कालोनी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया था कि कालोनी की ही बदनाम किस्म की एक नशेबाज महिला ने उसकी बेटी को पहले शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में उसे तीन युवकों के साथ कमरे में...
बांदा में इंटर के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

बांदा में इंटर के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में इंटरमीडिएट के एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। प्रारंभिक तौर पर उसकी बाइक एक्सीडेंट में मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन छात्र के बड़े भाई ने हत्या की भी आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था। भाई ने कहा संदिग्ध हालात में हुई है मौत घटना के वक्त वह रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। हालांकि, छात्र के भाई ने यह कहकर मामले को सनसनीखेज कर दिया है कि उनको शक है कि उनके भाई की हत्या हुई है। उन्होंने कहा है कि उनके भाई के घायल होने से लेकर अस्पताल जाने तक की सूचना उनको चचेरे भाई से नहीं मिली। रिश्तेदारी से घर लौटते वक्त हुई घटना बताया जाता है कि जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के अनथुवा गांव के पास रविवार देर रात कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव ...