Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में होली पर जमकर उड़ा रंग-गुलाल, गले लगकर दी बधाइयां

Holi played fiercely in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः जिलेभर में रंगों का त्योहार होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न चैराहों पर डीजे की धुन पर थिरकते और रंग उड़ाते होरियारे नजर आए। ज्यादातर होरियारे एक-दूसरे को जहां रंगों से भिगो रहे थे वहीं कुछ कपड़े भी फाड़ते नजर आए। मंगलवार को होली के पर्व के मौके पर सड़के रंगों से सराबोर दिखाई दीं।

Holi played fiercely in Banda

होली दहन के बाद से शुरू हुआ रंग खूब उड़ा

दरअसल, सोमवार रात को होली जलने के बाद से शुरू हुआ रंग गुलाल खेलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार को हल्की फुहारों के बीच भी होरियारों का उत्साह कम नहीं पड़ा। लोगों ने पूरे उत्साह से सभी को गले लगाया।

Holi played fiercely in Banda

बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी खूब की मस्ती

होली खेलने में बच्चों के साथ-साथ युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। सभी ने जमकर रंग खेला। बच्चों ने जहां बड़ों को टीका करके आशीर्वाद लिया। वहीं बड़ों ने छोटों को टीका लगाकर उनके साथ मस्ती की।

Holi played fiercely in Banda

बांदा से लेकर कर्वी तक लोगों ने जमकर रंग खेला। रंगों के उल्लास में पूरा माहौल होलीमय होता नजर आया। मंगलवार को होली पर बूंदा-बांदी ने कुछ देर के लिए लोगों का उत्साह जरूर रोका, लेकिन बाद में फिर से लोग सड़कों पर उतर आए और रंगों के हुल्लड़ में खो गए।

Holi played fiercely in Banda

दोपहर के समय शहर के विभिन्न चैराहों पर होरियारों का हुजूम डीजे की धुन पर थिरकता नजर आया। सड़कों पर सिर्फ होरियारे ही नजर आए। इक्का-दुक्का लोग ही निकलते दिखाई दिए। वहीं शहर के अवस्थी पार्क में योग गुरु प्रकाश साहू ने होली खेल का आयोजन किया।

Holi played fiercely in Banda

इसमें सभी धर्मों, राजनैतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों के साथ-साथ आम लोगों ने भी शिरकत की। सभी ने रंग लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही महिलाओं ने होली के गीतों पर डांस भी किया।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में होली पर दो पक्षों में बवाल, कई घायल-फोर्स तैनात

ये भी पढ़ेंः बांदा में होली के दिन युवक को मारी गोली, 3 साल पुरानी दुश्मनी निकाली