Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में डीआईजी-कमिश्नर ने भी खेली जमकर होली, शुभकामनाएं दीं

dig-commisioner holi in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः आपसी सौहार्द्र और प्रेम के रंग वाले त्यौहार होली, बांदा में भी धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों ने भी अपने कर्मचारियों संग धूमधाम से होली मनाई। इस दौरान बांदा के डीआईजी दीपक कुमार और आयुक्त गौरव दयाल भी होली के रंग में रंगे नजर आए। डीआईजी ने जहां जिले के लोगों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

dig-commisioner holi in Banda

जिले के लोगों को भी दीं शुभकामनाएं

वहीं आयुक्त ने भी सभी जिलावासियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही रंग-गुलाल भी खेला। इस दौरान डीआईजी दीपक कुमार की पत्नी मोनी ठाकुर ने भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। डीआईजी आवास के कंपाउंड में ही होली के लिए टेंट लगाकर व्यवस्था की गई।

dig-commisioner holi in Banda

वहां वाकयदा पानी और रंग की व्यवस्था करके भरपूर ढंग से होली खेली गई। साथ ही कीचड़ नुमा साफ मिट्टी की भी व्यवस्था हुई, पुरानी पौराणिक परंपरा के अनुसार मिट्टी की होली को भी खेला जा सके। इस दौरान पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। साथ ही जामां मस्जिद के मुतवल्ली सादी जमां भी मौजूद रहे। उन्होंने भी जमकर होली खेली और रंग से सराबोर नजर आए।

ये भी पढ़ेंः उन्नाव में बच्ची से दरिंदगी पर मुख्यमंत्री सख्त, कार्रवाई के आदेश

ये भी पढ़ेंः उन्नाव डीएम देवेंद्र पांडे सस्पेंड, बांदा-प्रतापगढ़ भी हटे, 13 IAS तबादले