बांदा में डीआईजी-कमिश्नर ने भी खेली जमकर होली, शुभकामनाएं दीं
समरनीति न्यूज, बांदाः आपसी सौहार्द्र और प्रेम के रंग वाले त्यौहार होली, बांदा में भी धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों ने भी अपने कर्मचारियों संग धूमधाम से होली मनाई। इस दौरान बांदा के डीआईजी दीपक कुमार और आयुक्त गौरव दयाल भी होली के रंग में रंगे नजर आए। डीआईजी ने जहां जिले के लोगों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
जिले के लोगों को भी दीं शुभकामनाएं
वहीं आयुक्त ने भी सभी जिलावासियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही रंग-गुलाल भी खेला। इस दौरान डीआईजी दीपक कुमार की पत्नी मोनी ठाकुर ने भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। डीआईजी आवास के कंपाउंड में ही होली के लिए टेंट लगाकर व्यवस्था की गई।
वहां वाकयदा पानी और रंग की व्यवस्था करके भरपूर ढंग से होली खेली गई। साथ ही कीचड़ नुमा साफ मिट्टी की भी व्यवस्था हुई, पुरानी पौराणिक परंपरा के अन...