Wednesday, October 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

गोरखपुर-बांदा-महोबा समेत सपा के 9 जिला-महानगर अध्यक्ष घोषित

गोरखपुर-बांदा-महोबा समेत सपा के 9 जिला-महानगर अध्यक्ष घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी ने यूपी में अपने 9 जिलों और महानगरों के अध्यक्षों समेत युवजन सभा के अध्यक्ष का भी नाम घोषित कर दिया। इस संबंध सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्त्म पटेल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। बताते हैं प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ये घोषणा की है। इस क्रम में चौधरी लौटनराम निषाद सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। बांदा से विजय करन, महोबा से प्राण सिंह वहीं नौ जिलों और महानगरों अध्यक्षों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें एक सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की गई है। घोषित हुए पदाधिकारियों में बुंदेलखंड के बांदा से विजय करन को, महोबा से प्राण सिंह को तथा फतेहपुर से विपिन सिंह और वाराणसी से सुजीत यादव को पार्टी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जौनपुर से लाल बहादुर, गोरखपुर से नगीना साहनी,...
बांदा पुलिसः सुबह बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे को पीटा, शाम को चटकाईं लाठियां, 4 सस्पैंड

बांदा पुलिसः सुबह बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे को पीटा, शाम को चटकाईं लाठियां, 4 सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के बेटे का थोड़ा आगे वाहन रोकना उसकी पिटाई की वजह बन गया। मौके पर तैनात सिपाहियों ने उनपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। सिपाहियों ने इतना पीटा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के चेहरे में थप्पड़ के निशान उभरे दिखाई दिए। इसके बाद भाजपाइयों में उबाल आ गया। भाजपा नेता सिविल लाइन चौकी पहुंचे। चौकी से कोतवाली तक हुआ धरना-प्रदर्शन वहां चौकी घेरते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने स्थिति संभाली और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। सिविल लाइन चौकी के पास हुआ घटनाक्रम शाम 7 बजे तक यह घटनाक्रम चल ही रहा था कि इसी दौरान कोतवाली में धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर फिर सिपाहियों ने लाठियां चटका दीं। बताते हैं कि जिस समय सिपाहियों ने लाठियां चलाईं उस वक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद अन्य पदाधिकारियों...
बांदा में प्लेयर्स च्वाइस क्रिकेट लीग के लिए 124 खिलाड़ियों का ट्रायल

बांदा में प्लेयर्स च्वाइस क्रिकेट लीग के लिए 124 खिलाड़ियों का ट्रायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः डीआर क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्टस स्टेडियम, बांदा में आगामी 27 मार्च को क्रिकेट मुकाबला होगा। प्लेयर्स च्वाइस क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान 24 खिलाडियों द्वारा चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया गया। चयन प्रक्रिया में झांसी, कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा व बांदा के साथ अन्य जिलों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। आसपास के कई जिलों से आए खिलाड़ी 19 वर्षीय खिलाडियों की उम्र का सत्यापन के लिए मेडिकल परीक्षण अनुभवी डाक्टरों के द्वारा संपन्न कराया गया। क्रिकेट कोच वासिफ जमां ने बताया कि सभी तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। आगामी 27 मार्च से प्रस्तावित आयोजन चयन प्रक्रिया ग्रीन पार्क कानपुर के क्रिकेट कोच शिवप्रताप सिंह की देख-रेख में संपन्न हुई। यह चयन प्रक्रिया डीसीए...
बांदा में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में आग से सबकुछ खाक

बांदा में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में आग से सबकुछ खाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सबकुछ जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना बांदा के बबेरू कस्बे के पतवन की है। शार्ट सर्किट बनी आग का कारण आग इतनी भीषण थी कि उसपर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग को तगड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, शाखा प्रबंधक का कहना है कि बैंक में रखा कैश पूरी तरह से सुरक्षित है। शाखा के सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर राख हो गए हैं। प्रबंधक ने कहा कि संदूक में रखे दस्तावेज भी सुरक्षित बच गए हैं। आग को काबू में करने में दमकल को कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ये भी पढ़ेंः यूपीः मक्खनपुर में डोला सिपाही जी का मन, 7 मिनट तक ठुमके-फिर सस्पैंड ये भी पढ़ेंः बांदा में रोडवेज चालक की छात्रा बेटी न...
बांदा महिला कालेज में कोरोना पर छात्राओं को किया जागरूक

बांदा महिला कालेज में कोरोना पर छात्राओं को किया जागरूक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय महिला डिग्री कालेज में आज छात्राओं को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी गई। छात्राओं को कोरोना को लेकर जागरुक किया गया। इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानियां बेहद जरूरी हैं। जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन एनएसएल प्रभारी डा सबीहा रहमानी तथा डा जेबा खान द्वारा किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा दीपाली गुप्ता ने छात्राओं को बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोककर ही इससे बचा जा सकता है। छात्राओं को बचाव के टिप्स दिए इसके लिए लोगों का जागरुक होना बेहद जरूरी है। कहा कि जुकाम, खांसी और बुखार होने पर जल्द ही अपने चिकित्सक से मिलना चाहिए। कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खांसते या छींकते समय मुंह को रुमाल से ढंक लेना चाहिए। साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचना चाहिए। साथ ही बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए। इस मौके पर डा जि...
बांदा में रोडवेज चालक की छात्रा बेटी ने फांसी लगाई, पेपर खराब होने पर उठाया कदम

बांदा में रोडवेज चालक की छात्रा बेटी ने फांसी लगाई, पेपर खराब होने पर उठाया कदम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही एक इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि छात्रा का पेपर खराब हो गया था। इसे लेकर वह बेहद आहत थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शहर में नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी छात्रा शहर के गायत्री नगर मुहल्ला निवासी नीतू (17) पुत्री शिवप्रसाद साहू ने गुरुवार की शाम कमरे में पंखे की हुक में दुपट्टे से फांसी लगा ली। काफी देर तक जब कमरे से बाहर नहीं आई तो छोटी बहन काजल उसे देखने पहुंची। वहां बहन का शव कुंडे से लटकता हुआ देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। डर के मारे वह चीख पड़ी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के बाकी लोग भागकर वहां पहुंचे। मृतक छात्रा के पित...
बांदा मेडिकल कालेज में ब्लड डोनेशन कैंप में 5 ने किया रक्तदान

बांदा मेडिकल कालेज में ब्लड डोनेशन कैंप में 5 ने किया रक्तदान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय मेडिकल कालेज में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य मुकेश यादव ने की। वहीं इसका संचालन विभागाध्यक्ष डा सुमनलता वर्मा ने किया। डा श्रीमति वर्मा ने कहा कि बांदा में महिलाओं में खून की कमी बड़ा विषय है। ऐसे में ब्लड कैंप के माध्यम से इस समयस्या से काफी हद तक निपटा जा सकता है। कहा कि कैंप आयोजित करने का बड़ा उद्देश्य यही है। समाज में जागरुकता की पहल आज कैंप में कुल 12 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 12 लोगों ने रक्तदान किया है। इसमें संस्थान के प्रधानाचार्य व उनकी पुत्री का भी योगदान रहा। विभाग के सभी फैकल्टी मेंबर डा अपर्णा सिंह, डा स्वप्निल गुप्ता ने पूरा सहयोग दिया। बताते चलें कि समाज में जागरुकता फैलाने के लिए ब्लड बैंक का आयोजन हर तीन से चार महीने में किया जाता है। आज हुए ब्लड डोनेट कैंप में रक्तदान करने वालों को प्र...
बांदा के डा दिनेश गर्ग को दिल्ली में संस्कृत भूषण सम्मान मिला

बांदा के डा दिनेश गर्ग को दिल्ली में संस्कृत भूषण सम्मान मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः लालबहादुर संस्कृत विद्यापीठ नई दिल्ली में संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राचीन राजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा दिनेश कुमार गर्ग को संस्कृत भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा संस्कृत साहित्य के अनेकों ग्रंथों के संपादन एवं लेखों के प्रकाशन के लिए दिया गया है। मूलरूप से बिसंडा के रहने वाले हैं डा गर्ग बामदेव संस्कृत महाविद्यालय बांदा के डा नर्वदे नारायण दीक्षित ने बताया है कि डा दिनेश गर्ग मूलतः बांदा जिले के बिसंडा गांव के रहने वाले हैं। डा गर्ग की माता गीता गर्ग व पिता गिरजाशरण गर्ग हैं। डा गर्ग संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कालेज बांदा में संस्कृत के शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा की बेटी अपर्ण...
बांदा में नाना के घर में मिली लड़की की लाश, हड़कंप मचा

बांदा में नाना के घर में मिली लड़की की लाश, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में आज गुरुवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक 18 साल की लड़की की लाश उसके नाना के घर में मिला है। परिवार के लोग घटना के बारे में ज्यादा नहीं बता पा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की आजकल अपनी ननिहाल में रह रही थी। पुलिस का कहना है कि उसका शव कमरे के भीतर मिला है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ननिहाल में रहती थी लड़की, गिरवां में घर बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में कहला गांव के रहने वाले बिंदेश्वरी प्रसाद की नातिन भूरी (18) का शव देर शाम घर के कमरे में फांसी पर लटकता मिला। लड़की इस वक्त अपने ननिहाल में रह रही थी। बताते हैं कि परिवार के लोग आज खेत पर गए थे। दोपहर बाद तक सबकुछ ठीक...
बांदा में डीआईजी-कमिश्नर ने भी खेली जमकर होली, शुभकामनाएं दीं

बांदा में डीआईजी-कमिश्नर ने भी खेली जमकर होली, शुभकामनाएं दीं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आपसी सौहार्द्र और प्रेम के रंग वाले त्यौहार होली, बांदा में भी धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों ने भी अपने कर्मचारियों संग धूमधाम से होली मनाई। इस दौरान बांदा के डीआईजी दीपक कुमार और आयुक्त गौरव दयाल भी होली के रंग में रंगे नजर आए। डीआईजी ने जहां जिले के लोगों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं। जिले के लोगों को भी दीं शुभकामनाएं वहीं आयुक्त ने भी सभी जिलावासियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही रंग-गुलाल भी खेला। इस दौरान डीआईजी दीपक कुमार की पत्नी मोनी ठाकुर ने भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। डीआईजी आवास के कंपाउंड में ही होली के लिए टेंट लगाकर व्यवस्था की गई। वहां वाकयदा पानी और रंग की व्यवस्था करके भरपूर ढंग से होली खेली गई। साथ ही कीचड़ नुमा साफ मिट्टी की भी व्यवस्था हुई, पुरानी पौराणिक परंपरा के अन...