Saturday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

UP : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां टकराई-चार लोग घायल

UP : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां टकराई-चार लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के साथ आज हादसा हो गया। उनके काफिले में चल रहीं छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय सपा मुखिया अखिलेश यादव की फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। यह हादसा हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में हुआ। हरदोई के मल्लावा क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कस्बे के सपा कार्यालय से हरिपालपुर के लिए निकले थे। शुक्रवार दोपहर कटरा बिल्हौर हाइवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ। बताते हैं कि ब्रेकर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। इसी दौरान पीछे काफिले में चल रहीं कार्यकर्ताओं की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ये भी पढ़ें : दुस्साहस : बहनों के साथ जा र...
दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..

दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : महिला अपराध की एक दुस्साहिस वारदात सामने आई है। बोलेरो सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा पर भाई-बहनों के साथ जा रही युवती का अपहरण कर जबरन बोलेरो में बैठा लिया। एक बहन ने विरोध किया तो उसके सिर पर तमंचा की बट दे मारी। इसके बाद युवती को लेकर भागने लगे। तभी अपहरणकर्ताओं की तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। भाई-बहन की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने बोलेरो से युवती को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीन बदमाश भागे, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा तबतक तीन अपहरणकर्ता भाग निकले। एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर के समय औरैया जिले में बिधूना क्षेत्र के गांव रायपुर के पास भाईपुर गांव के रहने वाले किरन कुमार की तीन बेटियां रुचि, जूली और सुभी अपने भाई अरुण के साथ गुड़गांव से बस से बिधनू ...
यूपी में 11 IPS के तबादले, SP और DIG भी बदले

यूपी में 11 IPS के तबादले, SP और DIG भी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : शासन ने शुक्रवार को प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। कई आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं जिनको अब साइड लाइन से हटाकर महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है। तबादलों के क्रम में अजय पाल को पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है। वहीं कानपुर के एसएसपी रहे अनंत देव को पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज बनाया गया है। अबतक वह डीआईजी, पुलिस कार्यालय लखनऊ थे। आईपीएस अजय साहनी को पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, जौनपुर के पद से हटाकर डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईपीएस पवन कुमार को लखनऊ पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय (लखनऊ) बनाकर भेजा गया है। https://samarneetinews.com/finding-himself-alone-among-500-girls-in-bihars-nalanda-student-...
MLC Election : एमएलसी की पांच में  4 सीटों पर बीजेपी जीती, 1 पर निर्दलीय आगे..

MLC Election : एमएलसी की पांच में 4 सीटों पर बीजेपी जीती, 1 पर निर्दलीय आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : UP MLC Election 2023 result उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम रहा। सपा ने टक्कर तो दी, लेकिन जीत नहीं सकी। पांच सीटों पर हुए चुनावों में 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीद ने बढ़त बनाई है। दरअसल, इन पांच सीटों पर यूपी विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक कोटे से चयनित पांच सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म हो रहा है। कानपुर से बीजेपी के अरुण पाठक जीते 100 सदस्यों वाली भाजपा के 81 सदस्य हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के 9 सदस्य हैं। इन चुनावों में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह ने जीत दर्ज कराई है। वहीं उन्नाव-कानपुर स्नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी के अरुण पाठक जीते हैं। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा के बाबूलाल तिवारी जीते हैं। इसी तरह गोरखपुर-फैजाब...
Banda : शादी की सालगिरह से चंद दिन पहले जहर खाकर दी जान

Banda : शादी की सालगिरह से चंद दिन पहले जहर खाकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बैंक में प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के रहने वाले विवेक सिंह (29) पुत्र राकेश सिंह बुधवार शाम सल्फास खा ली। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। मृतक के छोटे भाई अभिषेक का कहना है कि मृतक की शादी को एक साल होने वाले थे। बीते वर्ष 18 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। वह स्टेट बैंक बबेरू में प्राइवेट डिलेवरी का काम करते थे। ये भी पढ़ें : शराब का लती बनाकर महिला ने नाबालिग से किया गंदा काम, अब गिरफ्तार  ये भी पढ़ें : लग्जरी जिंदगी की चाह ने 6 छात्रों को बनाया चोर, मैनेजर के घर से उड़ाए लाखों...
UP में MLC चुनाव की काउंटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज

UP में MLC चुनाव की काउंटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी में स्नातक व शिक्षक एमएलसी की 5 सीटों के लिए आज मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना जारी है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी को स्नातक व शिक्षक एमएलसी की 5 सीटों पर कुल 39 जिलों में मतदान हुआ था। इन सीटों पर कुल 56.53 % वोटिंग हुई। वोटिंग के इस क्रम में सबसे ज्यादा मतदान का प्रतिशत इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक सीट पर 75.86% रहा। कानपुर खंड स्नातक सीट पर सबसे कम थी वोटिंग इसी तरह कानपुर खंड स्नातक सीट पर सबसे कम 40.93% रहा था। इसके साथ ही इन कुल 5 सीटों के लिए 63 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हुई थी। इसी मतदान में गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक व कानपुर खंड शिक्षक सीट पर आज फैसले आने हैं। सभी को इन फैसलों का बेसब्री से इंतजार है। सभी प्रत्याशी अपने जीत ...
Lucknow : यूपी में थोड़ा और सताएगी ठंड, पछुआ की बढ़ेगी रफ्तार, पढ़ें क्या कहता है मौसम विभाग

Lucknow : यूपी में थोड़ा और सताएगी ठंड, पछुआ की बढ़ेगी रफ्तार, पढ़ें क्या कहता है मौसम विभाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में अभी ठंड थोड़ा और सताएगी है। सुबह-शाम ठंड सताने का काम करेगी। वहीं पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फवारी से पछुआ (हवा) की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। इधर, कुछ दिन खिली धूप और खुले मौसम काफी राहत दी। बुधवार से फिर मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पारा अभी और गिरेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन के पारे में .6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30 जनवरी को लखनऊ में बूंदाबांदी हो चुकी है। ये भी पढ़ें : प्यार में खूनी खेल, श...
धक्का लगने से ट्रेन से नीचे आ गिरा यात्री, कानपुर रेफर

धक्का लगने से ट्रेन से नीचे आ गिरा यात्री, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन से चित्रकूट से बांदा आ रहा शहर के एक व्यक्ति दूसरे यात्री का धक्का लगने से ट्रेन से नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि शहर के किरन कालेज चौराहा के रहने वाले धीरज निगम (35) पुत्र भोजनारायण निगम सोमवार रात कर्वी से तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने किया कानपुर रेफर ट्रेन बांदा पहुंचने वाली थी। वह सामान लेकर गेट पर आकर खड़े हो गए। बताते हैं कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची गेट पर एक अन्य यात्री का उन्हें धक्का लग गया। धीरज सिर के बल ट्रेन से नीचे जा गिरे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने इलाज शुर...
अपडेट : एसयूवी कार और टेंपो की टक्कर में दो की मौत, 6 घायल

अपडेट : एसयूवी कार और टेंपो की टक्कर में दो की मौत, 6 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर बरगहनी गांव के पास आज हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक एसयूवी गाड़ी और टेंपो में टक्कर हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। मरने वाले दोनों व्यक्ति टेंपो में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटा। वहीं हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की जानकारी डाॅयल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में छह लोगों का इलाज हो रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में दो की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार तिंदवारी से सवारी लेकर टेंपो बांदा आ रहा था। रास्ते में बरगहनी गांव के पास सामने से आ रही एसयूपी ने उसमें टक्कर मार दी। टेंपो में सवार कालीचरण (60) निवासी सैमरा, संतूलाल (60)...
Breaking : बांदा में अभी-अभी भीषण हादसा, दो की मौत-6 घायल

Breaking : बांदा में अभी-अभी भीषण हादसा, दो की मौत-6 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अभी-अभी हाइवे पर एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में एसयूपी गाड़ी और टेंपों की जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में तिंदवारी रोड पर बरगहनी गांव के पास हुआ है। मृतकों की पहचान शहर के खूंटा चौराहा निवासी संतू लाल (60) और सहमरा गांव के कालीचरण (55) के रूप में हुई है। अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ ...... समरनीति न्यूज  ये भी पढ़ें : बांदा में नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण, धर्म परिवर्तन-निकाह मामले में चला बुल्डोजर  ये भी पढ़ें : बांदा में अधिवक्ताओं ने उठाई मांगें, पीएम सम्मान निधि का मांगा लाभ   ...