Saturday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

अधिवक्ताओं ने उठाई मांगें, पीएम सम्मान निधि का मांगा लाभ

अधिवक्ताओं ने उठाई मांगें, पीएम सम्मान निधि का मांगा लाभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला अधिवक्ता संघ ने पीएम सम्मान निधि, आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इन मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर पहुंचकर आवाज उठाई। फिर मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गौर ने कहा है कि देश के 90 प्रतिशत अधिवक्ता कृषक परिवारों से हैं। आजीविका की भरपाई कृषि से होती है। सचिव राकेश सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों को कोर्ट ऑफीसर का दर्जा है। लिहाजा वकीलों को कृषक सम्मान निधि, आयुष्मान योजना का लाभ, आवासीय पट्टे दिलाए जाने चाहिए। इस दौरान राजेश सिंह, राजेश दुबे, राघवेंद्र सिंह भदौरिया, राजाराम गुरुदेव, भूपत यादव, रमेश लखेरा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : लटकता मिला मंजू का शव, पति बोला-मोबाइल के लिए सुसाइड-पिता का यह आरोप..  ये भी पढ़ें : सिर्फ पिता-शिक्षक ही ऐसे, जो बच्चे को खुद से आग...
यूपी में MLC की 5 सीटों के लिए 39 जिलों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पढ़िए पूरी खबर..

यूपी में MLC की 5 सीटों के लिए 39 जिलों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (समरनीति न्यूज) : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। स्नातक क्षेत्र की गोरखपुर-फैजाबाद, कानपुर, बरेली-मुरादाबाद, शिक्षक खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की इलाहाबाद-झांसी और कानपुर सीट पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 75.86% वोटिंग इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हुई। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 60.09% वोटिंग बलरामपुर में हुई। सबसे कम मतदान गोरखपुर जिले में 33.83% हुई। अंबेडकरनगर में 53.92% मतदान संपन्न हुआ। इन 39 जिलों में पड़े वोट राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जानकारी के अनुसार इन 5 सीटों के लिए कुल 39 जिलों में मतदान हुआ। इनमें बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रयागराज, कौशांबी, फतेह...
Banda : लटकता मिला मंजू का शव, पति बोला-मोबाइल के लिए सुसाइड-पिता का यह आरोप..

Banda : लटकता मिला मंजू का शव, पति बोला-मोबाइल के लिए सुसाइड-पिता का यह आरोप..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 21 साल की विवाहिता के सुसाइड का संदिग्ध मामला सामने आया है। महिला का शव फांसी पर लटकता मिला है। पति का कहना है कि पत्नी मोबाइल मांग रही थी। नहीं दिलाया तो उसने सुसाइड कर ली है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा के रहने वाले भरत सिंह की पत्नी मंजू देवी का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस कर रही छानबीन परिजनों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति का कहना है कि पत्नी मोबाइल न दिलाने पर पत्नी ने सुसाइड की है। उधर मृतका के पिता राजा यादव निवासी गुमानगंज नरैनी का आरोप है कि उनकी बेटी गर्भवती थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में नगदी और सोने की जंजीर मांग रहे थे। इसके लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि...
सिर्फ पिता-शिक्षक ही ऐसे, जो बच्चे को खुद से आगे देखना चाहते-उमा शंकर

सिर्फ पिता-शिक्षक ही ऐसे, जो बच्चे को खुद से आगे देखना चाहते-उमा शंकर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा : समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने कर्तव्यों का बोध कराने हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के तत्वाधान में 'कर्तव्य बोध दिवस' मनाया गया। यह कालूकुआं में स्थित एक संगीन विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पद्मश्री से सम्मानित बुंदेलखंड के जलयोद्धा उमाशंकर पांडे रहे। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि डा. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत भाषण के माध्यम से स्वागत किया। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर.....
बांदा में केन नदी में मिला अज्ञात शव, मौके पर पुलिस..

बांदा में केन नदी में मिला अज्ञात शव, मौके पर पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में भूरागढ़ केन नदी के पास एक व्यक्ति का अज्ञात शव नदी में उतराते मिला है। मरने वाला कौन था, कहां का रहने वाला था। इसका पता नहीं चला है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। जानकारी मिलने पर बांदा सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने मछुआरों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला करियानारे नए पुल केन नदी के पास का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। https://samarneetinews.com/youth-killed-in-bandas-girwa-police-officer-on-spot/ ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर.. ये भी पढ़ें : बांदा : रहस्य बना दो भाभियों के बीच से राधा का लापता होना, फिर उसकी लाश मिलना, 9 को थी शादी  &nbs...
Breaking : बांदा के गिरवा में युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में..

Breaking : बांदा के गिरवा में युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात महुआ ब्लाक के दुर्गापुर गांव में हुई। बताते हैं कि दुर्गापुर का रहने वाला अर्जुन उर्फ छोटू (20) पुत्र भइयन प्रजापति बीती रात घर में सो रहा था। इसी बीच धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी गई। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा लग रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस भी मान रही प्रेमप्रसंग एएसपी ने बताया कि फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वायड की टीम सबूत जुटा रही हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया है। उधर, सूत्रों का कहना है कि गांव की एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ...
बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशों पर पेट्रोल पंप पर पिता के सामने बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाले दबंग शोहदे संदीप दीक्षित को बांदा पुलिस ने तगड़ा सबक सिखाया है। मिशन शक्ति के तहत इस दबंग गुंडे किस्म के मनचले को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इतना ही नहीं पुलिस ने एंटी रोमियो स्कवायड की ओर से खुद इस मामले में रिपोर्ट लिखी और अब सख्त एक्शन ले रही है। SP ने लिया सख्त एक्शन, कहीं ये बातें.. इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि पुलिस का मकसद सिर्फ इतना है कि दोबारा कोई शोहदा या मनचला ऐसा करने का दुस्साहस न कर सके।  एसपी ने कहा कि इस शोहदे को जेल भेजा जा चुका है। अब उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर करने की कार्रवाई की जाएगी। नरैनी और कालिंजर पुलिस ने की कार्रवाई कालिंजर थाना पुलिस ने क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव के रहने वाले मनचले राजन...
खास खबर : सपा में शिवपाल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

खास खबर : सपा में शिवपाल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। रविवार को सपा ने अपने पदाधिकारियों की जो सूची जारी की है। नई कार्यकारिणी सूची में कई कद्दावरों को जगह दी गई है। किरणमय नंदा बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उसमें शिवपाल यादव का भी नाम शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। हालांकि, कन्नौज उप चुनाव के बाद से ही माना जा रहा था कि अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। इसे लेकर पहले से ही क्यास लगाए जा रहे थे। आज इसपर से पर्दा उठ गया है। सपा की जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में 14 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कि...
लखनऊ में मां-बेटे पर एसिड अटैक, घर में घुसकर दबंगों ने की वारदात- CCTV फुटैज खंगाल रही पुलिस

लखनऊ में मां-बेटे पर एसिड अटैक, घर में घुसकर दबंगों ने की वारदात- CCTV फुटैज खंगाल रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात एक सनसनीखजे घटना हुई। दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर तेजाब डाल दिया। एसिड अटैक की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मां-बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को ढूंढ रही है। दरवाजा खटखटाकर की वारदात जानकारी के अनुसार लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड-3 में विकास वर्मा, विक्की और उनकी मां अनीता परिवार संग रहते हैं। शनिवार रात साढ़े 9 बजे दो अज्ञात युवकों ने घर का दरवाजा खटखटाया। मां ने दरवाजा खोला, तबतक विकास भी पीछे से आ गए। अचानक दोनों लड़कों ने उनपर एसिड फेंका और भाग गए। आकाश उर्फ विक्की वर्मा का कहना है कि यह घटना रात करीब 9 बजे की है।  उस समय उनकी मां और छोटा भाई विकास घर में मौजूद थे।...
UP : कैसे डोरेमोन ने बचाई 6 साल के बच्चे की जान, पढ़िए अलाया अपार्टमेंट हादसे से जुड़ी खबर

UP : कैसे डोरेमोन ने बचाई 6 साल के बच्चे की जान, पढ़िए अलाया अपार्टमेंट हादसे से जुड़ी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में पांच मंजिला बिल्डिंग अलाया अपार्टमेंट हादसा लोगों के दिलों में गहरा दुख और डर छोड़ गया है। इसमें दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। इसी बीच इससे जुड़ी एक रौचक खबर भी सामने आ रही है। पता चलता है कि बच्चों के पसंदीदा कार्टून डोरेमान के एपिसोड ने कैसे एक 6 साल के बच्चे मुस्तफा हैदर की जान बचाई। जी हां, सुनने और पढ़ने में भले ही यह अटपटा सा लगे, लेकिन है सच। मां और दादी का हादसे में हो चुका है देहांत हादसे में बचे मुस्तफा ने बताया कि वह अपार्टमेंट गिरने के समय बैठकर टीवी पर कार्टून देख रहा था। इसी बीच घर हिलने लगा और मां और दादी इधर-उधर, भागती दिखाई दीं। तभी वह भी घबरा सा गया। बच्चे का कहना है कि उसे डोरेमान के उस एपिसोड (11वें) की याद आई। जिसमें मुख्य किरदार नोबिता ने भूकंप आने पर बेड के नीचे छिपने की बात बताई थी। उसे याद करके मासूम मुस्तफा को भी लगा कि शायद भू...