Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP : युवक की नृशंस हत्या, इलाके में सनसनी-परिवार में कोहराम

Brutal murder of young man in Banda, incident in quarrel while drinking alcohol

समरनीति न्यूज, बांदा : शराब के नशे में हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बांदा जिले के बिसंडा के पल्हरी गांव में हुई। जन्म से ही अपने नाना के घर पर रह रहे 25 साल के देवेंद्र पटेल उर्फ गोलू पुत्र स्व. विकास सिंह की धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई। हत्या गांव के बाहर तालाब किनारे हुई। परिवार के लोगों को सुबह उस समय घटना की जानकारी हुई, जब आज सुबह उसका शव गांव के बाहर तालाब के किनारे पड़ा देखा गया।

Brutal murder of young man in Banda, incident in quarrel while drinking alcohol

एसपी मौके पर पहुंचे, कही यह बात

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक गांव के दो लोगों के साथ वहां पहुंचा था। वहां इन लोगों ने शराब पी है। इसके बाद इनमें हाथापाई भी हुई है।

ये भी पढ़ें : सनसनीखेज : बांदा में गर्भवती विवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला, हत्या..

इसी में हत्या की वारदात हो गई है। आगे की जांच की जा रही है। उधर, मृतक के नाना जसवंत सिंह का कहना है कि अपने 9 महीने के बच्चे को दवा दिलाने के बाद देवेंद्र उर्फ गोलू घर से निकला था।

Brutal murder of young man in Banda, incident in quarrel while drinking alcohol

परिजनों का कहना है यह..

उधर, मृतक के नाना जसवंत सिंह का कहना है कि उनके नाती की हत्या क्यों हुई, अभी वे लोग नहीं समझ पा रहे हैं। उनको किसी से दुश्मनी की भी जानकारी नहीं है। कहा कि ठंडे दिमाग से सोचेंगे तो बातें सामने आने लगेंगी। बताते चलें कि मृतक देवेंद्र पल्हरी में अपने नाना पूर्व प्रधान जसवंत सिंह के घर में पला-बढ़ा है। पिता की मौत के बाद आशा बहू मां सुनीता ने मायके में ही रहकर उसका पालन-पोषण किया था।

ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा

ये भी पढ़ें : होटल में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 लड़कियों समेत 12 गिरफ्तार, माया की तलाश..

ये भी पढ़ें : ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा