Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा

Violation of privilege : 6 policemen including retired CO punished in beating of MLA Salil Vishnoi

समरनीति न्यूज, लखनऊ : विधायक सलिल विश्नोई के विशेषाधिकार हनन मामले में विधानसभा ने रिटायर्ड आईएएस अब्दुल समद समेत छह पुलिसकर्मियों को कारावास की सजा सुनाई है। इन सभी को आज रात 12 बजे तक कारावास की सजा दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक उदाहरण बनना जरूरी है। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम 15 सितंबर 2004 का है। तब कानपुर के तत्कालीन विधायक सलील विश्नौई जो अब विधान परिषद सदस्य हैं।

रात 12 बजे तक रहेंगे विधानसभा के लाॅकअप में

उन्होंने बिजली आपूर्ति को लेकर धरना दिया। उसी दौरान पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की। इतना ही नहीं बुरी तरह लाठियों से पीटा।

ये भी पढ़ें : BJP4UP : सुनील बंसल Come Back, आखिर भाजपा को क्यों आई याद..

पिटाई इस कदर की थी कि विधायक का दाहिना पैर टूट गया था। बताते हैं कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक था। बाद में यह मामला विशेषाधिकार समिति के सामने आया। घटना की उस समय काफी निंदा हुई थी। तब यूपी में सपा की सरकार थी और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे।

विधानसभा ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

28 जुलाई 2005 को समिति ने आरोपी पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया। बाद में इस इस पूरे प्रकरण को विधानसभा में रखा गया। इस दौरान सदन में

ये भी पढ़ें : Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

आज सभी आरोपी विधानसभा में पेश हुए, तो सदन ने सर्वसम्मति से इसका फैसला विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर छोड़ दिया।

ये हैं आरोपी पुलिसकर्मी, जिनको हुई सजा

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने फैसले में तत्कालीन कानपुर नगर के क्षेत्राधिकारी बाबूपुरवा अब्दुल समद, तत्कालीन थाना प्रभारी थाना किदवई नगर ऋषिकांत शुक्ला, तत्कालीन काकादेव थाने के उपनिरीक्षक त्रिलोकी सिंह, कांस्टेबल छोटे सिंह, विनोद मिश्रा और सिपाही मेहरबान यादव को 1 दिन की कैद की सजा सुनाई। अब इन सभी को विधानसभा स्थित लाकअप में आज रात 12 तक रहेंगे।

ये भी पढ़ें : ‘तुम्हे शर्म आनी चाहिए’ पर अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब, सीएम योगी भी चुपचाप सुनते रहे 

ये भी पढ़ें : भाजपा और सपा में फोटो वार से गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश बोले-फोटो तो मेरी सीएम योगी के भी साथ