Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

CM Yogi's announcement, lockdown till March 27 in UP

आशा सिंह, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने कीर्तिमान बन गया है। सीएम योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो लगातार उत्तर प्रदेश के 5 साल 347 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस शासन में डा. संपूर्णानंद पांच साल 345 दिन लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। बाकी कोई सीएम इतने समय मुख्यमंत्री नहीं रहे।

सीएम योगी ने कई और रिकार्ड भी बनाए

इसके अलावा सीएम योगी के नाम रिकार्ड हो गया है कि उनके नेतृत्व में दूसरी बार किसी एक ही पार्टी की सरकार बनी है। इससे पहले नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी। 25 मार्च 2022 को जब मुख्यमंत्री योगी ने शपथ ली तो उन्होंने एनडी तिवारी का 37 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा था। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच साल चार दिन तक मुख्यमंत्री रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती चार वर्ष 307 दिन तक सीएम रह चुकी हैं।

योगी तोड़ चुके हैं नोएडा का मिथक

मुख्यमंत्री योगी ने एक और मिथक तोड़ा है। ऐसा माना जाता है कि उत्तर प्रदेश का जो भी मुख्यमंत्री नोएडा गया, वह दोबारा सीएम नहीं बना। वहीं सीएम योगी कई बार नोएडा गए। इसके बाद भी उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

ये भी पढ़ें : खास खबर : डाॅन बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल, कहीं बांदा भी न बन जाए चित्रकूट..