Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

सीएम योगी ने गोरखपुर में मनाई होली, अखिलेश यादव ने सैफई में नेता जी को किया नमन

CM Yogi celebrated Holi in Gorakhpur, Akhilesh Yadav paid tribute to Safai leader

समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज होली का पावन त्यौहार पूरी उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जमकर होली खेली। सीएम योगी ने पहले भगवान नरसिंह की आरती कर विधि-विधान से पूजन किया। भगवान नरसिंह को नारियल, गुझिया के साथ रंग, अबीर और गुलाल अर्पित किए। फिर सीएम योगी ने लोगों पर जमकर रंग, अबीर, गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाईं। प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

पूरा जनमानस रंगों से सराबोर आया नजर

जय श्रीराम के नारों के बीच लोगों का उल्लास देखते बन रहा था। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ पृथ्वीराज, प्रांत सह संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल, प्रांत प्रचारक सुभाष जी, सांसद रविकिशन शुक्ला, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

CM Yogi celebrated Holi in Gorakhpur, Akhilesh Yadav paid tribute to Safai leader

उधर, अखिलेश यादव ने सैफई में अपने परिवार के साथ सादगी से होली मनाई। नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए उन्हें नमन किया। दरअसल, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह पहली होली है, जब सैफई में यादव कुनबा होली पर एकत्रित हुआ। इस मौके पर शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि मौजूद रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंच पर अपने दोनों चाचाओं के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। लगभग 3 घंटे तक चले होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही।

ये भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का निधन, CM योगी ने शोक जताया 

ये भी पढ़ें : Lucknow : महिला राज्यमंत्री का मोबाइल हैक, अश्लील कॉल और मैसेज, FIR..