Wednesday, September 27सही समय पर सच्ची खबर...

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का निधन, CM योगी ने शोक जताया

Cabinet minister Swatantradev Singh's mother passes away, CM Yogi mourns

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की माता रामा देवी का आज बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात कर सांत्वना भी दी है।

सीएम योगी ने शोक जताया

बताते चलें कि मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र के ओडी गांव के रहने वाले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता के निधन की सूचना पर लोग शोक संवेदना देने पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव वाराणसी एयरपोर्ट से मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक आवास के लिए निकले हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट, वाराणसी में होगा। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के हमीरपुर-महोबा में पेयजल योजनाओं के ताबड़तोड़ निरीक्षण

ये भी पढ़ें : कानपुर-औरैया में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, 30 मीटर ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण, प्लांट का निरीक्षण  

ये भी पढ़ें : सदन की ग्रुप फोटो में दोनों उप मुख्यमंत्री नहीं, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, पूछा..बुलाया नहीं या आए नहीं