Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के हमीरपुर-महोबा में पेयजल योजनाओं के ताबड़तोड़ निरीक्षण

Swatantra Dev Singh reached Bundelkhand before CM Yogi, inspected in Hamirpur and Mahoba

मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुंदेलखंड में हर घर में नल से जल पहुंचाने के के संकल्प को पूरा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड पर आई है। हाल ही में सीएम योगी ने बुंदेलखंड में प्रवास कर पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की बात कही थी। ठीक इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड के दौरे पर पहुंचे हैं।

रामसेरा-उर्मिला डैम व धर्वरा सिजवाहा योजना का स्थलीय निरीक्षण

आज स्वतंत्र देव सिंह ने हमीरपुर और महोबा में पेयजल योजनाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी किया।

Swatantra Dev Singh reached Bundelkhand before CM Yogi, inspected in Hamirpur and Mahoba

आज महोबा में स्वतंत्र देव सिंह ने कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन की प्रगति पर प्रजेंटेशन देखा। कार्यों से जुड़ी पूरी जानकारी ली। इस दौरान बांदा जिले के साथ चित्रकूट और हमीरपुर के साथ-साथ महोबा जिले में चल रहीं परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी देखी।

ये भी पढ़ें : खास खबर : CM Yogi जल्द बुंदेलखंड में करेंगे प्रवास, पेयजल परियोजनाओं की देखेंगे हकीकत

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महोबा जिले में रामसेरा डैम व उर्मिला डैम पर पहुंचे। वहां धर्वरा सिजवाहा पेयजल योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव हमीरपुर पहुंचे।

पत्योरा कैनाल का औचक निरीक्षण, किसानों के साथ विचार-विमर्श

वहां सूरा चौकी (सिजहरी गांव) में स्थित एफपीओ का निरीक्षण किया। साथ ही वहां प्रगतिशील किसान बंधुओं से वार्तालाप भी की। हमीरपुर-महोबा रोड पर पत्योरा कैनाल का औचक निरीक्षण किया। वहां स्वच्छता एवं उसके निकट स्थित तालाब में पर्याप्त जल भरने के आदेश दिए। साथ ही हमीरपुर में पटोरा डांडा पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की ताबड़तोड़ बैठकें, अधिकारियों को दिए गांवों में रात्रि विश्राम के निर्देश