Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

सदन की ग्रुप फोटो में दोनों उप मुख्यमंत्री नहीं, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, पूछा..बुलाया नहीं या आए नहीं

Both Deputy Chief Ministers missing from group photo of House, Akhilesh Yadav raised questions

समरनीति, ब्यूरो (लखनऊ) : विधानसभा के बजट सत्र के समाप्त होने पर हुई सदन विधायकों की ग्रुप फोटो में दोनों उप मुख्यमंत्री मौजूद नहीं रहे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, दोनों ही सदन विधायकों की इस फोटो में कहीं नजर नहीं आए।

Both Deputy Chief Ministers missing from group photo of House, Akhilesh Yadav raised questions

इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है। ट्विट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि सदन विधायकों की यह ग्रुप फोटो दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बिना अधूरी है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि हमारी मांग है कि सरकार दोनों उप मुख्यमंत्रियों की सदन में ग्रुप फोटो के समय अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण दे। सरकार बताए कि क्या दोनों डिप्टी सीएम आए नहीं या उनको बुलाया नहीं गया। या फिर उप मुख्यमंत्रियों के पद का कोई महत्व नहीं है। या फिर दोनों डिप्टी सीएम की गिनती होती भी है या नहीं। अखिलेश यादव के इस ट्वीट को लेकर राजनीतिक गलियारे में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बनेंगे यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन 

ये भी पढ़ें : ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा

ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा