सदन की ग्रुप फोटो में दोनों उप मुख्यमंत्री नहीं, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, पूछा..बुलाया नहीं या आए नहीं
समरनीति, ब्यूरो (लखनऊ) : विधानसभा के बजट सत्र के समाप्त होने पर हुई सदन विधायकों की ग्रुप फोटो में दोनों उप मुख्यमंत्री मौजूद नहीं रहे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, दोनों ही सदन विधायकों की इस फोटो में कहीं नजर नहीं आए।
इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है। ट्विट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि सदन विधायकों की यह ग्रुप फोटो दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बिना अधूरी है।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1632232589133221889
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि हमारी मांग है कि सरकार दोनों उप मुख्यमंत्रियों की सदन में ग्रुप फोटो के समय अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण दे। सरकार बताए कि क्या दोनों डिप्टी सीएम आए नहीं या उनको बुलाया नहीं गया। या फिर उप मुख्यमंत्रियों के पद का कोई महत्व नहीं है। या फिर दोनों डिप्टी सीएम की गिनती...