Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बाथरूम में पति-पत्नी की गैस गीजर से मौत, वेंटिलेशन न होने से हादसा

Husband and wife died due to gas geyser in bathroom in Ghaziabad, accident due to lack of ventilation

समरनीति न्यूज, लखनऊ : कभी-कभी छोटी अनदेखियां कभी न भूल पाने वाले दर्द दे जाती हैं। गाजियाबाद के मुरादनगर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मेन रोड स्थित अग्रसेन मार्केट में बाथरूम में नहाते वक्त पति पत्नी की गैस गीजर के कारण मौत हो गई। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि बाथरूम में क्रास वेंटिलेशन नहीं था और गैस गीजर के कारण आक्सीजन की कमी हो गई। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों की मौत हुई है।

दरवाजा तोड़कर निकाले गए बाहर

जानकारी के अनुसार अग्रसेन मार्केट में दीपक गोयल अपनी पत्नी शिल्पी और दो बच्चों संग रहते थे। बताते हैं कि पति-पत्नी होली खेलने के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे बाथरूम में नहाने गए। करीब 1 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बाहर नहीं निकले तो बच्चों ने आवाज लगानी शुरू की। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग भी वहां पहुंचे।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने गोरखपुर में मनाई होली, अखिलेश यादव ने सैफई में नेता जी को किया नमन

काफी आवाजें देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा तोड़कर दोनों को बेहोशी की हालत में बाथरूम से निकाला गया। लोगों का कहना है कि गैस गीजर चल रहा था। बाथरूम में वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं थी। परिवार के लोग आनन-फानन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच-पड़ताल की। उधर, होली के दिन घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मामले में एसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि छानबीन जारी है। प्रथम दृष्टया मामला गैस गीजर से बाथरूम में ऑक्सीजन की कमी में मौत का लग रहा है। जांच की जा रही है।

ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा

ये भी पढ़ें : कुश्ती ने नैना को इंस्पेक्टर बनाया, अब गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर..

ये भी पढ़ें : ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा