Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

कुश्ती ने नैना को इंस्पेक्टर बनाया, अब गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर..

Wrestling made Naina Kanwar an Inspector in Rajasthan, now arrested, read full news

समरनीति न्यूज, डेस्क : अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने राजस्थान पुलिस की एक महिला दरोगा को गिरफ्तार किया है। इस महिला दरोगा का नाम नैना कंवल है। मामला काफी चर्चा में है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नैना के घर से दो अवैध बंदूकें पुलिस को मिली हैं। बंदूकें जब्त करते हुए पुलिस ने नैना को गिरफ्तार कर लिया है।

Wrestling made Naina Kanwar an Inspector in Rajasthan, now arrested, read full news

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त एडीजी (क्राइम) एस सेंगाथी ने नैना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा है कि नैना कंवल को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। हथियारों को जब्त करते हुए नैना के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Wrestling made Naina Kanwar an Inspector in Rajasthan, now arrested, read full news

खास बात यह है कि नैना को खिलाड़ी कोटे पर पुलिस महकमें में दरोगा की नौकरी मिली थी। नैना एक पहलवान भी है और इंस्टाग्राम पर उसके 1 लाख से ज्यादा फालोअर्स हैं। इतना ही नहीं नैना को सात बार हरियाणा केसरी का सम्मान मिला है। नैना का जन्म 1996 में हरियाणा के पानीपत में हुआ था। उसके पिता किसान हैं। नैना ने कुश्ती में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीते हुए हैं।

ये भी पढ़ें : WWE महिला रेसलर का बड़ा निजी खुलासा, इस वजह से कई साल डिप्रेशन में गुजारे..  

ये भी पढ़ें : इटली की इस हसीना के बैकपोज ने मलाइका अरोड़ा को किया फेल, हकीकत से चौंक जाएंगे आप