Sunday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

Breaking : बांदा में हादसा, पत्नी की मौत-पति की हालत गंभीर

Breaking : बांदा में हादसा, पत्नी की मौत-पति की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महोबा रोड पर मोपेड सवार मटौंध क्षेत्र के गोयरा मुगली निवासी पति-पत्नी मकसूद और शहनाज को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों मोपेड से घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पत्नी शहनाज (50) की मृत्यु हो गई। वहीं उनके पति मकसूद (55) का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। उधर, सीओ सिटी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। ये भी पढ़ें : बांदा में विभत्स हत्याकांड : न मासूम पर दया, न बुजर्ग पर रहम, 4 लोगों को बेरहमी से काटा  ये भी पढ़ें : जालौन : बीच बाजार छात्रा की गोली मारकर हत्या, पेपर देकर लौट रही थी घर...
बांदा : विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस, 4 लोगों की हत्या को भूला नहीं पा रहे ग्रामीण

बांदा : विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस, 4 लोगों की हत्या को भूला नहीं पा रहे ग्रामीण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गिरवां क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में एक परिवार के चार लोगों की हत्या ने सभी को हिलाकर रख दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम सा पसरा रहा। गांव के लोग घटना को भूल नहीं पा रहे हैं। वहीं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों को दुख की घड़ी में साथ होने की भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। यह है पूरा मामला बड़ोखर बुजुर्ग में चुन्नू कुशवाह (65) और उनकी पत्नी दौलतिया (62), उनकी भाभी तेजनिया उर्फ ब्रजरानी (76) पत्नी झंडू और उनके पोते 8 साल के प्रियांशु की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात रविवार सुबह हुई। ये भी पढ़ें : बांदा में विभत्स हत्याकांड : न मासूम पर दया, न बुजर्ग पर रहम, 4 लोगों को बेरहमी से काटा सूचना मिलते ही पुलिस अधिाकरी मौके पर पहु...
बांदा निकाय चुनाव : बीजेपी में तीन नामों पर मुहर, बाकियों को यह लॉलीपॉप..

बांदा निकाय चुनाव : बीजेपी में तीन नामों पर मुहर, बाकियों को यह लॉलीपॉप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की आज पहली सूची जारी हो गई है। इसी के साथ बुंदेलखंड के दावेदारों के दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। खासकर बांदा जिले में इस समय काफी सरगर्मियां हैं। पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों का कहना है कि बांदा नगर पालिका के लिए बीजेपी में तीन नामों पर मुहर लगाकर ऊपर भेज दिया गया है। लोकसभा के चुनावी साल में जनप्रतिनिधि किसी की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए बाकियों को पैनल में नाम बढ़ाने की बात कहकर 'लॉलीपॉप' दे दिया गया है। रविवार को कानपुर में बांदा की कई वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता बांदा की कई वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता इसी चक्कर में रविवार को कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में नजर आईं। सोमवार को कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है। इस बैठक में नाम फाइनल करके ऊपर भेज दिया जाएगा। अभी कुछ कार्यकर्ताओं को पूरी उम्मीद है कि...
अतीक-अशरफ के हत्यारों में बांदा का लवलेश, बांदा पुलिस अलर्ट..

अतीक-अशरफ के हत्यारों में बांदा का लवलेश, बांदा पुलिस अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : प्रयागराज में हुए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या में जिन तीन हमलावरों को पुलिस ने पकड़ा है। उनमें एक बांदा का रहने वाला लवलेश तिवारी भी है। इसके अलावा बाकी दो हमलवार हमीरपुर का सनी और कासगंज जिले का अरुण मौर्य हैं। लवलेश तिवारी बांदा के क्योटरा मोहल्ले का रहने वाला है। उसका पिता यज्ञ तिवारी एक निजी स्कूल का ड्राइवर है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि बांदा पुलिस अलर्ट है। लवलेश को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बांदा के क्योटरा का रहने वाला है लवलेश बाकी दो हमलवार हमीरपुर और कासगंज के मूलरूप से वह लौमर थाना चिल्ला (बांदा) का रहने वाला है। 12वीं तक बांदा के जीआईसी स्कूल में पढ़ा है। एक लड़की को थप्पड़ मारने में जेल भी जा चुका है। दूसरा हमलावार सनी हमीरपुर के कुरारा का रहने वाला है। हमीरपुर पुलिस उसकी परिवार से डिटेल्स खंगाल रही है। ...
Breaking : बांदा में 4 लोगों की हत्या, पति-पत्नी और मासूम शामिल, SP मौके पर..

Breaking : बांदा में 4 लोगों की हत्या, पति-पत्नी और मासूम शामिल, SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में आज एक परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मरने वालों में पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला और एक 8 साल का उनका पोता शामिल है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन अधिकारियों और फोर्स के साथ मौके पर हैं। एसपी अभिनंदन ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बड़ोखर बुजुर्ग में वारदात से सनसनी मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार बड़ोखर बुजुर्ग चुन्नू कुशवाह (65) और उनकी पत्नी दौलतिया (62), उनकी भाभी तेजनिया उर्फ ब्रजरानी (76) पत्नी झंडू और उनके पोते 8 साल के प्रियांशु की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात रविवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिाकरी मौके पर पहुंच गए। ये भी पढ़ें : Atiq : अतीक और अशरफ की हत्या में 3 गिरफ्तार, यूपी में अलर्ट पुलिस ...
Banda : नवविवाहिता मंजू ने फांसी लगाई, ससुराल पक्ष पर उठ रहे सवाल

Banda : नवविवाहिता मंजू ने फांसी लगाई, ससुराल पक्ष पर उठ रहे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के दांदौं तिराहा पर रहने वाले निरंजन प्रजापति की पत्नी 21 साल की मंजू ने फांसी लगा ली। नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता दिखाई दिया। बताते हैं कि पति-पत्नी एक दिन पहले ही चित्रकूट दर्शन करके लौटे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 5 फरवरी को हुई थी शादी बताते हैं कि मंजू की शादी 5 फरवरी 2022 को हुई थी। मंजू के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसके नाना शिवराम ने बताया कि परिवार में मां राजकुमारी के अलावा दो छोटे भाई और दो छोटी बहनें हैं। थाना प्रभारी संदीप सिंह पटेल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना से मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई जाएगी। ये भी पढ़ें : खास खबर : BJP की लिस्ट में बाहरी-ठेकेद...
अंबेडकर जयंती : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, विशाल बाइक रैली..

अंबेडकर जयंती : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, विशाल बाइक रैली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : संविधान रचियता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती आज बांदा में पूरी धूमधाम से मनाई गई। जिलेभर में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बाबा अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बाबा साहब के आदर्शों से सीख लेने की बात कही जिलाधिकारी ने बाबा साहबे के आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। जिलाधिकारी श्रीमति नागपाल ने कहा कि वह प्रसिद्ध दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद्, बहु-भाषाविद् और एक सच्चे समाज सुधारक थे। कहा कि हम सभी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उधर, शहर में अंबेडकर जयंती के मौके पर धूमधाम से विशाल बाइक रैली निकाली गई। भीम आर्मी, आल शिक्षक, बहुजन सेवा संघ, संत...
Lucknow : सीएम योगी ने डा. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Lucknow : सीएम योगी ने डा. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूरे देश में आज बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हजरतगंज स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम योगी अंबेडकर महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री भी रहे मौजूद मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्विविद्यालय से उच्च शिक्षा की पढ़ाई की। इसके बावजूद उनको सामाजिक कुरीतियों का सामना करना पड़ा। ऐसी कुरीतियों ने देश को हमेशा कमजोर किया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Corona : अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, CM Yogi ने टीम-9 के साथ की समीक्षा  ये भी पढ़ें : अतीक अहमद बोला, मेरी वजह से मारा गया असद, बेटे...
बांदा में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप

बांदा में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अतुल मोहन पर आरोप है कि एक खदान मैनेजर से रंगदारी वसूलने के लिए धमकी दी है। इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इनमें से अब तक तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है। बीते दिनों गिरवां थाना पुलिस ने अतुल मोहन समेत पांच लोगों के खिलाफ खदान मैनेजर से रंगदारी वसूलने और धमकी देने का मुकदमा लिखा था। इसमें दो अभियुक्तों, केके दीक्षित और अनित तिवारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें : UP : पत्रकार बताकर वसूली करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार ये भी पढ़ें : अतीक अहमद बोला, मेरी वजह से मारा गया असद, बेटे के एन...
Good News : बांदा में औगासी पुल से रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Good News : बांदा में औगासी पुल से रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशों पर यमुना नदी के औगासी घाट पुल से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे स्थानीय लोगों का बड़ी राहत मिलेगी। वह कम समय में कम दूरी पार कर सीधे फतेहपुर और कानपुर तक जा सकेंगे। दरअसल, यमुना नदी के औगासी घाट पुल से परिवहन विभाग की बसों के संचालन का लोगों को काफी इंतजार था। क्षेत्रीय लोगों ने जताई खुशी अब इसके लिए संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से परमिट जारी कर दिया गया है। अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने भी एनओसी प्रदान कर दी है। सबकुछ ठीक मिलने पर डीएम के निर्देशों पर बबेरू-औगासी-फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इसपर खुशी जताई है। ये भी पढ़ें : DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने UPPSC 2022 की मेधावी आकांक्षा, वेद प्रकाश और प्रफुल्ल को किया सम्मानित  ...