
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद कुछ इलाकों में बारिश और आंधी का दौर शुरू भी हो गया है। दरअसल, यूपी में अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में ओलावृष्टि की आशांका भी जताई है। लोगों को इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों के लिए जारी आंधी-बारिश का अलर्ट
बिजनौर, मुरादाबाद, बांदा, आगरा, अलीगढ़, औरैया, चित्रकूट, फतेहपुर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, फतेहपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, आजमगढ़, बलिया, बुलंदशहर, देवरिया, गोरखपुर, कौशांबी, मऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज व संत कबीरनगर, सिद्दार्थनगर, श्रावस्ती और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।
50 से 60 किमी प्रति घंटा चल सकती तेज हवाएं
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि अगले दो दिन प्रदेश में तेज हवाएं-आंधी चलेंगे। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 40-50 तो पश्चिम में इसकी रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती हैं। इसके साथ ही तापमान में भी 4 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
पश्चिमी यूपी में आंधी-हल्की बारिश, पारा गिरा
इसी बीच प्रदेश के ज्यादातर जिलों खासकर पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं चलने और बादलों के छाने से बुधवार को पारा गिरा। वहीं मेरठ, बिजनौर, हल्दौर समेत कई जगहों पर पेड़ भी गिरे। मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश से लोगों को तपन से राहत मिली।
ये भी पढ़ें : मशहूर टीवी Actress वैभवी उपाध्याय की दुर्घटना में मौत
ये भी पढ़ें : UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर..