Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया अविरल जल अभियान का शुभारंभ, योजनाओं की समीक्षा भी

Water Power Minister Swatantra Dev Singh's smoky program in Banda, launch of schemes

समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अविरल जल अभियान का शुभारंभ किया। मलिन बस्ती में भोज किया। साथ ही अधिकारियों के साथ केंद्रीय व राज्य की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। अपने लगभग 9 घंटे के कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री के धुआंधार कार्यक्रम रहे।

Water Power Minister Swatantra Dev Singh's smoky program in Banda, launch of schemes

बांदा डीएम की जलसंरक्षण की पहल को सराहा

आज सुबह कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बांदा पहुंचे तो सबसे पहले रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचकर अविरल जल अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रेक्षागृह में नेताओं, अधिकारियों को संबोधित भी किया। कहा कि ‘बांदा की हर बूंद, बांदा के नाम’ से जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा चलाया जा रहा अभियान बेहद सराहनीय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

Water Power Minister Swatantra Dev Singh's smoky program in Banda, launch of schemes

अविरल जल अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने मलिन बस्ती में भोज किया, तो अधिकारियों को दो टूक कहा कि तैनाती स्थल पर ही ठहरें। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साफ आदेश हैं कि अधिकारी काम के प्रति गंभीर रहें। अपने काम की महत्ता को समझें।

Water Power Minister Swatantra Dev Singh's smoky program in Banda, launch of schemes

कहा, बांदा के लिए बूंद-बूंद जल बचाने की जरूरत

साथ ही कहा कि इस अभियान को स्थानीय प्रतिनिधियों, प्रधानों और लोगों के सहयोग की बेहद जरूरत है। बोले, गांव का विकास तभी होगा, जब प्रधान और सचिव काम करेंगे। जलशक्ति कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की पहल पर 60 नदियों को पुनर्जीविति करने का कार्य शासन द्वारा किया गया है।

Water Power Minister Swatantra Dev Singh's smoky program in Banda, launch of schemes

यह अभियान सफल रहा है। कहा कि बुंदेलखंड में चेक डैम और तालाबों के जलस्तर में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बूंद-बूंद पानी बचाना सभी के लिए हितकारी है। कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री, सांसद, सभी विधायक मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Water Power Minister Swatantra Dev Singh's smoky program in Banda, launch of schemes

कार्यक्रम के दौरान जलयोद्धा एवं पद्मश्री उमाशंकर पांडे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रभारी मंत्री द्वारा मेडिकल कालेज के बाद आक्सीजन पार्क में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा अनावरण के लिए भूमि पूजन भी किया गया।

Water Power Minister Swatantra Dev Singh's smoky program in Banda, launch of schemes

इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस मौके पर जल-जीवन मिशन के अंतर्गत दो ग्राम पाइप पेयजल परियोजना खटान व अमलीकौर की समीक्षा हुई।

ये भी पढ़ें : UPSCResult : प्रधानाध्यापक का बेटा आमिर बना IAS, यूपीएससी में 154वीं रैंक  

ये भी पढ़ें : UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर..